किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया में गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी की और देह व्यापार के संचालक सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 13 महिलाएं शामिल हैं।
छापेमारी में देह व्यापार के दलदल में फांसी चार लड़कियों को भी पुलिस ने मुक्त कराया है। इनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने किशनगंज आदर्श थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों को भेज दिया।
Also Read Story
किशनगंज के पुलिस प्रमुख कुमार आशीष ने बताया कि उन्हें अनैतिक देह व्यापार संचालन की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में टीम गठित कर मौक़े पर भेजा।
पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान 13 महिला और 10 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 23 लोगों में तीन दलाल भी शामिल हैं, जिनमें दो महिला दलाल रंजना और मनीषा व एक पुरुष दलाल मोहम्मद कय्यूम शामिल हैं।
पुलिस कप्तान ने बताया मोहम्मद कय्यूम अद्यतन अपराधी है और उसके खिलाफ़ किशनगंज थाने में देह व्यापार से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि कय्यूम ने देह व्यापार के जरिए अवैध तरीके से अकूत संपत्ति बनाई है, जिसे सीज करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही देह व्यापार से जुड़े दलालों पर आगे भी इसी तरह नकेल कसी जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
