Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: पुलिस ने सीएसपी संचालक के क़ातिलों को किया गिरफ़्तार

पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खजूरबाड़ी गांव के शकील, मो. सुलेमान आलम, सुबहान और पोठिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोविन्दपुर सिंघारी गांव के अजरुल को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से मृत सीएसपी संचालक का लैपटॉप, बैग, बायोमेट्रिक थंब स्कैनर के साथ-साथ हत्या के लिये इस्तेमाल किया गया छुरा भी बरामद किया है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
kishanganj police arrested the murderers of csp operator

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शीतलपुर के सीएसपी संचालक की हत्या में शामिल चार अपराधियों को किशनगंज पुलिस ने 72 घंटे के अन्दर गिरफ़्तार कर लिया है। दरअसल, हत्या के बाद से ही किशनगंज एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन कर पुलिस टीम अपराधियों की तलाश कर रही थी। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार किये गये चार में से दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।


पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खजूरबाड़ी गांव के शकील, मो. सुलेमान आलम, सुबहान और पोठिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोविन्दपुर सिंघारी गांव के अजरुल को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से मृत सीएसपी संचालक का लैपटॉप, बैग, बायोमेट्रिक थंब स्कैनर के साथ-साथ हत्या के लिये इस्तेमाल किया गया छुरा भी बरामद किया है।

Also Read Story

बिहार में कुत्ते-बिल्लियों के नाम पर कैसे जारी हो रहे निवास प्रमाण पत्र

वायरल वीडियो से उभरी पुरानी गुमशुदगी: क्या बांग्लादेश में मिला व्यक्ति है कटिहार का जरीफ अली?

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बारसोई BDO ने ‘मानसिक प्रताड़ना’ के चलते दिया इस्तीफा, जदयू विधायक के दामाद SDM पर गंभीर आरोप

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

सामान्य मृत्यु में भी पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा 5 लाख, मासिक भत्ते में भी वृद्धि

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

बताते चलें कि गुरुवार (30 मई) को शीतलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित गोबिन्दपुर गांव के सीएसपी संचालक क़मरुज़्ज़मां उर्फ़ साहेब की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।


हत्या के विरोध में ग़ुस्साए ग्रामीण बेलवा-रामगंज मुख्य पथ को जामकर अपराधियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़ गये थे।

लोगों का कहना था कि इलाक़े में लगातार हत्याएं हो रही हैं, लेकिन, पुलिस उसको रोकने में नाकाम है। इलाक़े में रह रहे व्यवसायी और दूसरे सीएसपी संचालकों में लगातार हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल था।

उल्लेखनीय है कि साल भर के अंदर पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत यह तीसरी बड़ी घटना है। एक साल पहले ही एक टोटो रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश भी की गई थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

हाईकोर्ट बनाम पुलिस: एएसपी पर कार्रवाई का आदेश, पहले भी अफसरों पर गिरी गाज

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर

4 महीनों में बनकर तैयार होगा पूर्णिया एयरपोर्ट का अंतरिम टर्मिनल, टेंडर जारी

किशनगंज: पोठिया में जर्जर भवन गिराने को लेकर संवेदक और बीडीओ के बीच मतभेद का क्या है पूरा मामला?

पूर्णिया IG लाण्डे का तबादला, राकेश राठी को मिली पूर्णिया क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

कुल 1261 करोड़ रुपये से 36 महीनों में बन जाऐगा दरभंगा AIIMS

बिहार में फर्ज़ी दस्तावेज़ों से म्यूटेशन का गोरखधंधा चरम पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान