Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में काउंटिंग में हंगामा, भीड़ हटाने को एसपी ने लहराया पिस्तौल

बिहार के किशनगंज जिले में पंचायत चुनाव के काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और हालात इतने संगीन हो गये कि जिले के एसपी कुमार आशीष को पिस्तौल लहराना पड़ा।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :

बिहार के किशनगंज जिले में पंचायत चुनाव के काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और हालात इतने संगीन हो गये कि जिले के एसपी कुमार आशीष को पिस्तौल लहराना पड़ा।


उन्होंने पिस्तौल लहराते हुए काउंटिंग सेंटर के आसपास पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम (माइक) के जरिए लोगों को चेतावनी दी कि लोग अपने घरों को चले जाएं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

दरअसल, किशनगंज जिले में पंचायत चुनाव के नौवें चरण की वोटिंग के बाद एक दिसम्बर को वोटों की गिनती के वक्त भारी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक मतगणना केन्द्र पर जुट गये। बताया जा रहा है कि चुनाव परिणाम की घोषणा में देरी के कारण लोग हंगामा करने लगे । आरोप है कि लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस झड़प में एसपी कुमार आशीष समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। हालात को गंभीर होता देख एसपी ने हथियारबंद पुलिस अफसरों के साथ पिस्तौल लेकर माइक से एनाउंस कर भीड़ को तितर-बितर किया।


बताया जाता है कि एक दिसम्बर, बुधवार को जिले के कृषि उत्पादन बाजार समिति पुलिस लाइन में काउंटिंग शुरू हुई। काउंटिंग शुरू होने से पहले ही पोठिया प्रखंड के 22 पंचायतों के प्रत्याशी व समर्थक मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। धीरे-धीरे भीड़ बढती चली गई जिससे गहमागहमी का माहौल बन गया। चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किया गया। लेकिन, विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। कुछ देर तक पुलिस पर रोड़े बाजी की गई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मी भोला शर्मा, अमन कुमार और कमलेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

पथराव में एसपी, उनके अंगरक्षक और सरकारी वाहन चालक को भी चोट लगी है। झड़प में कुछ आमलोग भी घायल हुए हैं।पुलिस ने जब बल प्रयोग किया तो लोग भाग गए।

एसपी कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि कर कहा कि अचानक भीड़ बढ़ गयी थी और चुनाव परिणाम आने से लोग नाखुश लग रहे थे। पत्थरबाजी की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा हल्का बल का प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रत कर सभी को घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालात अभी शांतिपूर्ण है और घटना को अंजाम देने वालों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान