Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
kishanganj jalalgarh rail line granted ‘special railway project’ status

सीमांचल क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। किशनगंज–जलालगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने ‘विशेष रेल परियोजना’ (Special Railway Project) के रूप में अधिसूचित कर दिया है। 51.632 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन बिहार और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी। इस संबंध में भारत के राजपत्र (Gazette of India) के असाधारण अंक में अधिसूचना प्रकाशित हो चुकी है।


पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की ओर से 28 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद 30 जुलाई 2026 को इसे भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। अधिसूचना में रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 2 के खंड (37A) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उल्लेख करते हुए “Kishanganj – Jalalgarh New Line (51.632 Km)” को विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किया गया है। परियोजना के लिए जारी दस्तावेज में फाइल संख्या W/207/CON/NJP/LAND/KNE-JAG का भी उल्लेख है। आदेश पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के निर्माण संगठन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण-2) हितेंद्र गोयल के हस्ताक्षर हैं।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

मिथिलांचल में फिर बजेंगे चीनी मिलों के सायरन, रैयाम और सकरी में बनेंगी नई सहकारी चीनी मिलें

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

भू-सर्वे और भूमि अधिग्रहण होगा महत्वपूर्ण चरण

राजपत्र में जारी मौजूदा अधिसूचना में अभी किसी गांव, मौजा, खाता या खेसरा की विस्तृत सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में प्रभावित जमीन और रैयतों की वास्तविक जानकारी के लिए आगामी सर्वे और भूमि संबंधी अधिसूचनाओं का इंतजार करना होगा।


परियोजना के अगले चरण में मुख्य रूप से ये प्रक्रियाएं महत्वपूर्ण होंगी:

विस्तृत भू-सर्वे: रेल लाइन का अंतिम मार्ग किन गांवों, मौजों और पंचायतों से होकर गुजरेगा।

भूमि अधिग्रहण: परियोजना के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी और किन क्षेत्रों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

मुआवजा प्रक्रिया: प्रभावित रैयतों को मुआवजा और अन्य वैधानिक लाभ किस प्रक्रिया के तहत दिए जाएंगे।

निर्माण कार्य: भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रैक निर्माण सहित जमीनी काम कब शुरू होगा।

किशनगंज–जलालगढ़ नई रेल लाइन को सीमांचल क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 51.632 किलोमीटर की इस नई रेल लाइन से किशनगंज और जलालगढ़ के बीच रेल संपर्क को नया आधार मिलेगा और बिहार तथा पश्चिम बंगाल के संबंधित क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ परियोजना को अब औपचारिक प्रशासनिक और कानूनी आधार मिल गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे