Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज के सिमलबाड़ी स्थित महानंदा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए इंजीनियरिंग छात्र साहिल कुमार साहनी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने उसके साथ मौजूद तीन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम लगातार खोज अभियान चला रही है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed and Syed Jaffer Imam |
Published On :
kishanganj engineering college student drowned in mahananda river, no clue found even on third day, fir against three friends

बिहार के किशनगंज थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी स्थित महानंदा नदी में बुधवार को नहाने के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज का एक छात्र डूब गया। घटना के तीसरे दिन भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम लगातार खोज व बचाव अभियान में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार चार छात्र महानंदा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धार में बह गया।


लापता छात्र की पहचान पटना निवासी 22 वर्षीय साहिल कुमार साहनी के रूप में हुई है, जो गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज किशनगंज में पढ़ाई करता था।

Also Read Story

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

लापता छात्र के परिजनों ने किशनगंज आदर्श थाने में उसके साथ मौजूद तीन छात्रों आदित्य कुमार, आयुष कुमार और शिवराज कुमार गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस एफआईआर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


लापता छात्र के बड़े भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया है कि तीनों छात्रों की भूमिका संदेहास्पद है इसलिए हमलोग एफआईआर दर्ज कराने आए हैं।

लापता छात्र के परिजनों में से एक कृष्णा ने बताया कि साहिल को तैरना बिल्कुल नहीं आता था और जहां वह डूबा वहां बहुत तेज धारा बह रही है। इसीलिए नदी में नहाने जाने की बात सही नहीं है।

इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल भगवान श्रीराम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन नदी किनारे पहुंचा और छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। साथ ही एसडीआरएफ को भी तत्काल अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि महानंदा नदी में इन दिनों जलस्तर अधिक होने के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है, फिर भी रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं