बिहार: किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र की दौला पंचायत के पोरलाबाड़ी गांव स्थित महानंदा नदी में नहाने के क्रम में गहरे नदी में जाने से गांव की ही आठ वर्षीय बच्ची मसबा खानम नदी में बह गयी। ग्रामीण और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रहे हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे गांव की कुछ बच्चे महानंदा नदी में नहाने गये थे। उनमें मसबा खानम गहरे पानी में चली गई जिससे डूब गयी।
Also Read Story
नदी में नहा रहे अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को नदी से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों के द्वारा नदी में खोजबीन की गयी। बाद में एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ टीम के द्वारा कई घण्टों से नदी में तलाश जारी है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















