Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थानांतर्गत मिरधनडांगी गांव से दो सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर के साथ लापता हुए चालक टिंकू कुमार का शव बरामद किया गया है।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
kishanganj body of tractor driver missing for two weeks found, 5 arrested

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थानांतर्गत मिरधनडांगी गांव से दो सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर के साथ लापता हुए चालक टिंकू कुमार का शव बरामद किया गया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के चरघरिया वार्ड संख्या 2 के निवासी 44 वर्षीय टिंकू कुमार उर्फ चमारू का शव बीबीगंज थानांतर्गत पीपला गांव में जमीन के अंदर गड़ा पाया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


मामले की जानकारी देते हुए किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक अजेन्द्र कुमार ने 25 जनवरी को पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर मिरधनडांगी गांव से ट्रैक्टर सहित ड्राइवर टिंकू उर्फ चमारू के गायब होने की सूचना दी थी। ‘मैं मीडिया’ ने 1 फरवरी को “किशनगंज: ट्रैक्टर समेत ड्राइवर 6 दिनों से गायब, पुलिस पर लापरवाही का आरोप” शीर्षक के साथ इस खबर को छापा था।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

किशनगंज पुलिस ने 7 फरवरी को जिले के बीबीगंज थाना क्षेत्र के पीपला गांव स्थित एक खेत से अज्ञात शव बरामद किया। बाद में उसकी शिनाख्त टिंकू कुमार के रूप में हुई। किशनगंज एसपी ने आगे बताया कि बीबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी के दौरान नया टोला गांव निवासी किन्नू लाल हरिजन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी किन्नू लाल हरिजन ने कहा कि मृतक से 7 सालों से जान -पहचान थी और वह उसके घर आता- जाता था। इसी दौरान किन्नू लाल के पड़ोसी संतोष कुमार साह की भाभी से मृत व्यक्ति का कथित रूप से अवैध संबंध शुरू हुआ। पुलिस के अनुसार, इसी अवैध संबंध के कारण किन्नू लाल हरिजन और संतोष कुमार साह ने टिंकू कुमार को मौत के घाट उतार दिया।

मृतक टिंकू कुमार की पत्नी के बयान के आधार पर बीबीगंज थाने में 8 फरवरी को कांड संख्या 03/05 दर्ज हुआ। हत्या के आरोप में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें किन्नू लाल हरिजन, संतोष कुमार साह, शंभू कुमार साह, रवि कुमार साह और वंशी लाल हरिजन शामिल हैं। सभी आरोपी बीबीगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क