Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

IMPACT: ₹1117.01 करोड़ की लागत से बनेगी किशनगंज-बहादुरगंज 4-लेन सड़क

किशनगंज शहर तक पहुँचने के लिए एक पुराने महानंदा पुल से गुज़रना पड़ता है, जिस पर कोई छोटी समस्या होने पर भी घंटों जाम की स्थिति बन जाती है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
impact kishanganj bahadurganj 4 lane road will be built at a cost of ₹1117.01 crore

बिहार: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किशनगंज-बहादुरगंज खंड की 4-लेन निर्माण परियोजना की मंजूरी की घोषणा की है। इस परियोजना पर 1117.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क की लंबाई 24.849 किमी होगी। यह नई सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-27 और राष्ट्रीय राजमार्ग-327E को जोड़ेगी और क्षेत्र में कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगी।


गडकरी ने अपने ट्वीट में इसे एक महत्वपूर्ण आर्थिक कॉरिडोर बताया, जो पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर NH-27(नया) / NH-31(पुराना) और NH-327E के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “इस परियोजना से सिलीगुड़ी हवाई अड्डे (बागडोगरा) तक विभिन्न शहरों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।”

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

नई फोरलेन सड़क एनएच-27 के उत्तर रामपुर से शुरू होकर बहादुरगंज के सताल इस्तमरार के पास एनएच-327ई से जुड़ेगी। ये सड़क वर्तमान टू-लेन मार्ग के समानांतर बनेगी और किशनगंज-बहादुरगंज के बीच यात्रा को और सुगम बनाएगी।


वर्तमान टू-लेन सड़क पर निरंतर जाम की समस्या बनी रहती है। किशनगंज शहर तक पहुँचने के लिए एक पुराने महानंदा पुल से गुज़रना पड़ता है, जिस पर कोई छोटी समस्या होने पर भी घंटों जाम की स्थिति बन जाती है। इस वजह से अक्सर गर्भवती महिला व अन्य मरीज़ समेत सैकड़ों लोग जाम में फंस जाते हैं। इसको लेकर ‘मैं मीडिया’ ने कई बार ग्राउंड रिपोर्ट की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान