Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

किशनगंज-तैयबपुर-ठाकुरगंज-गलगलिया मार्ग के 42वें किलोमीटर पर 270.64 मीटर लंबे पुल का निर्माण होना है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
kishanganj 8 companies filled tenders for taiyapur bridge construction work

बिहार के किशनगंज जिलान्तर्गत महानंदा नदी पर आरसीसी पुल के निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया में 8 संवेदकों ने बोली पेश की है। किशनगंज-तैयबपुर-ठाकुरगंज-गलगलिया मार्ग के 42वें किलोमीटर पर 270.64 मीटर लंबे पुल का निर्माण होना है। इस निर्माण कार्य के लिए शिव किशोर कंस्ट्रक्शन, लाल कंस्ट्रकशन, श्री राम एंटरप्राइज़ेज़, हरदेव कंस्ट्रकशन, उज्जैन इंजीकोन इंडिया, एम.के. गुप्ता एंड कंपनी, बिपिन कुमार सिंह कंस्ट्रकशन और शिव शक्ति कंस्ट्रकशन ने टेंडर भरे हैं।


सोमवार को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधीन कार्य प्रमंडल कटिहार में तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति की बैठक में 8 आवेदकों की सूची जारी की गई। टेंडर की अनुमानित लागत 46.59 करोड़ रुपये है। पुल निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 24 महीने का समय निर्धारित किया गया है।

Also Read Story

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

मिथिलांचल में फिर बजेंगे चीनी मिलों के सायरन, रैयाम और सकरी में बनेंगी नई सहकारी चीनी मिलें

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

बीते मार्च में विभाग ने इस पुल के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया था। टेंडर प्राप्त करने की आखिरी तिथि 2 मई थी। अब तकनीकी बीड में शामिल बोलीकर्ताओं की सूची जारी की गई है। 8 मई तक टेंडर भरने वाले बोलीकर्ताओं के दस्तावेज़ की जांच की जायेगी। इसके बाद वित्तीय बोली प्रक्रिया शुरू की जायेगी।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?