Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम का होगा कायाकल्प, कटिहार सांसद ने लिया जायजा

इसी सिलसिले में कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने राजेंद्र आश्रम का दौरा किया और कार्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव और इंजीनियर भी मौजूद थे।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
katihar's congress office rajendra ashram will be rejuvenated

कटिहार के कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने राजेंद्र आश्रम का दौरा किया और कार्यालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव और इंजीनियर भी मौजूद थे।


बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम की इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है, जिसे अब आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यहां आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

इस अवसर पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि जिला मुख्यालय के इस कांग्रेस कार्यालय की स्थिति को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि वर्तमान में इमारत कमजोर हो गई है। इसे ठीक करवाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा, ताकि यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम बेहतर तरीके से हो सके और आने वाले लोगों को पर्याप्त जगह मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के अन्य जिलों में भी जहां-जहां कांग्रेस कार्यालय हैं, उनकी स्थिति को सुधारने की आवश्यकता है।


सांसद अनवर ने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा करेंगे, ताकि पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यालयों की स्थिति को बेहतर किया जा सके।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे