बिहार की कटिहार सीट पर लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। कटिहार लोकसभा सीट पर 2019 की तरह एक बार फिर कांग्रेस के तारिक़ अनवर और जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी के बीच मुक़ाबला है। हालांकि, कटिहार से 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें दो निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहे हैं।
कटिहार लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं – कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी और बरारी। कटिहार लोकसक्षा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 18,33,009 है। चुनाव में 11,68,752 यानी कि 63.76 प्रतिशत वोटरों ने भाग लिया।
Also Read Story
दुलाल चंद्र गोस्वामी ने 2019 में कांग्रेस के तारिक अनवर को हराया था। इससे पहले गोस्वामी दो बार बारसोई-बलरामपुर के विधायक भी रह चुके हैं। वहीं, तारिक अनवर कटिहार से पांच बार सांसद रहे हैं। वह तेरहवीं बार कटिहार से अपनी क़िस्मत आज़मा रहे हैं।
2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का रुझान
कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर ने जीत हासिल की। वह छठवीं बार कटिहार के सांसद बने। तारिक अनवर ने जदयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी को 49,863 वोटों से हराया। उन्हें 5,67,092 वोट मिले, जबकि दुलाल चंद्र गोस्वामी 5,17,229 वोटों के साथ दुसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के गोपाल कुमार महतो को 14,498 वोट मिले।
तारिक अनवर ने 48.41% वोट हासिल किये, वहीं कटिहार से 2019 लोकसभा चुनाव जीतने वाले दुलाल चंद्र गोस्वामी को 44.15% वोट मिला।
इनके अलावा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राज कुमार मंडल को 8487, भारत जागो जनता पार्टी के विष्णु सिंह को 6340 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानेश्वर सोरेन ने 12317 और खालिद मुबारक ने 10871 वोट प्राप्त किया।
समाज शक्ति पार्टी की बिंदु कुमारी को 5884, भारत जागो जनता पार्टी के विष्णु सिंह को 6340 और पीपीआई (लोकतांत्रिक) के मारांग हाँसदा को 5889 वोट मिले। 22939 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया।
………….
854760 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 3478 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 389302 और तारिक़ अनवर को 385824 वोट मिले हैं।
………….
748610 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 23693 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 356514 और तारिक़ अनवर को 332821 वोट मिले हैं।
……….
682145 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 32355 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 345290 और तारिक़ अनवर को 312935 वोट मिले हैं।
……….
664478 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 36437 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 312140 और तारिक़ अनवर को 275703 वोट मिले हैं।
……….
611685 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 42772 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 302094 और तारिक़ अनवर को 259322 वोट मिले हैं।
……….
483006 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 40394 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 241392 और तारिक़ अनवर को 200998 वोट मिले हैं।
……….
387826 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 42467 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 198404 और तारिक़ अनवर को 155937 वोट मिले हैं।
………..
369090 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 39867 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 188457 और तारिक़ अनवर को 148590 वोट मिले हैं।
………..
278242 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 37627 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 145537 और तारिक़ अनवर को 107910 वोट मिले हैं।
…………
251594 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 37724 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 133299 और तारिक़ अनवर को 95575 वोट मिले हैं।
…………
225229 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 36004 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 120479 और तारिक़ अनवर को 84475 वोट मिले हैं।
………..
217695 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 34595 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 116379 और तारिक़ अनवर को 81784 वोट मिले हैं।
………..
182214 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 26894 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 92274 और तारिक़ अनवर को 65380 वोट मिले हैं।
………..
142197 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 23891 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 76667 और तारिक़ अनवर को 52776 वोट मिले हैं।
………….
124006 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 18313 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 65671 और तारिक़ अनवर को 47358 वोट मिले हैं।
………….
114695 वोटों की गिनती के बाद दुलालचंद्र गोस्वामी 14415 वोटों से आगे चल रहे हैं। दुलाल चंद्र गोस्वामी को 59546 और तारिक़ अनवर को 45131 वोट मिले हैं।
…………
ताज़ा रुझान में दुलालचंद्र गोस्वमी 1815 वोटों से आगे चल रहे हैं। तारिक़ को 29493 और दुलाल चंद्र गोस्वामी को 31308 वोट मिले हैं।
…………
ताज़ा रुझान में तारिक़ अनवर 6,694 वोटों से आगे चल रहे हैं। तारिक़ को 12,243 और दुलाल चंद्र गोस्वामी को 5,549 वोट मिले हैं।
……………..
कटिहार सीट पर शुरूआती रुझान में कांग्रेस के तारिक़ अनवर 3,076 मतों से आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझान में तारिक़ अनवर को 5,895 और जदयू के सिटिंग सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी को 2,819 वोट मिले हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।