Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Watch: नए पंचायत प्रतिनिधि की हत्या से बिहार के कटिहार में खौफ

एक स्कूल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। भीड़ में से कोई थाने के बड़ा बाबू पर बरस रहा है और बड़ा बाबू अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं। ये भीड़ जनता की नहीं बल्कि बिहार के डरे सहमे और प्रशासन से नाराज़ पंचायत समिति सदस्यों और प्रतिनिधियों की है।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :

एक स्कूल के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। भीड़ में से कोई थाने के बड़ा बाबू पर बरस रहा है और बड़ा बाबू अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं। ये भीड़ जनता की नहीं बल्कि बिहार के डरे सहमे और प्रशासन से नाराज़ पंचायत समिति सदस्यों और प्रतिनिधियों की है।


दरअसल, 2 फरवरी की शाम कटिहार जिले (Katihar News) के कदवा (Kadwa) प्रखंड अंतर्गत चंदहर पंचायत समिति की सदस्य नासरी खातून के पति मो. अकील को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस अपराधी को नहीं पकड़ पाई है, इसी बात को लेकर कदवा प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों और प्रतिनिधियों में प्रशासन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

मृतक मो. अकील की पत्नी व चंदहर पंचायत समिति की सदस्य नासरी खातून का कहना है कि उनके पति की हत्या चुनावी रंजिश और साजिश के तहत हुई है। नासरी कहती हैं, घटना के पांच दिनों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली क्यों हैं? वह पूछती हैं कि उसे न्याय कब मिलेगा? अगर उसे समय पर न्याय नहीं मिलता है, तो वह आंदोलन पर उतर आएगी।


मो. अकील के परिवार में उसकी दो पत्नियां, तीन बच्चे और एक बूढ़ी माँ है। बूढ़ी मां अनेशा खातून का कहना है कि बेटे को गांव वालों ने सरदार बनाया, लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा, इसलिए उन्होंने मेरे बेटे को हमसे छीन लिया और बूढ़ी मां को रोने के लिए छोड़ दिया।

बलिया बेलौन थाने में 2 फरवरी को दर्ज़ FIR के अनुसार, नासरी खातून ने छह आरोपितों के नाम दिए हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस एक की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। बलिया बेलौन थाने के थानाध्यक्ष ने मैं मीडिया को फ़ोन पर बताया, अब तक एक भी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया मृतक मो. अकील का भी आपराधिक इतिहास रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान