Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: बिहार-बंगाल सीमा के नज़दीक बेपटरी हुई पेट्रोल से भरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

बिहार के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बिहार-बंगाल बॉर्डर के पास खुरियाल और कुमेदपुर के बीच कुमेदपुर यार्ड के प्वाइंट नंबर 151 के नज़दीक एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना शुक्रवार लगभग 11:00 बजे की है। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
katihar goods train loaded with petrol derailed near bihar bengal border, major accident averted

बिहार के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बिहार-बंगाल बॉर्डर के पास खुरियाल और कुमेदपुर के बीच कुमेदपुर यार्ड के प्वाइंट नंबर 151 के नज़दीक एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह घटना शुक्रवार लगभग 11:00 बजे की है। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई।


यह मालगाड़ी असम से बरौनी जा रही थी। मालगाड़ी के टैंकर में पेट्रोल भरा हुआ था। कुछ भी गड़बड़ होने पर बड़ी घटना हो सकती थी।

Also Read Story

बिहार चुनाव में विपक्ष का महाहाहा…गठबंधन!

बिहार: अररिया के नीतीश कुमार बने JNU छात्रसंघ अध्यक्ष

अज़ान पर अभद्र टिप्पणी, 112 पर कॉल करने पर दुर्व्यवहार करता है बिहार के ये थाना प्रभारी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पटना में बिहार डिजिटल मीडिया समिट का आयोजन

दिल्ली व गुजरात में हादसे का शिकार हुए कटिहार के दो मज़दूरों की मौत

अररिया में एक करोड़ रुपये के प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार में इन 26 प्रखंडों में बनेंगे 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निर्माण के लिए टेंडर निकला

कोलकाता की डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध की गूंज पूर्णिया तक

पूर्णिया: स्कूल शौचालय में ताला बंद होने से दो बच्चियों की मौत के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

घटना के बाद सभी गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। यह रूट कटिहार रेलवे डिवीजन का सबसे महत्वपूर्ण रूटों में से एक है। इस रूट से होकर वंदे भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं।


घटना के बाद रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों को दूसरे मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है या ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोक कर रखा गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लगभग आधा दर्जन ट्रेनों को कटिहार रेल मंडल के अलुआबारी, किशनगंज, सुधानी, समसी आदि अलग-अलग स्टेशनों पर कुछ समय के लिए रोका गया। बाद में डायवर्टेड रूट से इसका परिचालन हुआ।

घटनास्थल पर पहुंचा तकनीकी दल

कटिहार से तकनीकी दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। मालगाड़ी टैंकर को पटरी पर लाने में कई घंटे लग सकते हैं। तत्काल डाउनलाइन को परिचालन के लायक बनाकर उस पर ट्रेन चलायी जा रही है और मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिश हो रही है।

इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुमेदपुर यार्ड के प्वाइंट नंबर 151 के पास मालगाड़ी की पांच बोगी पटरी से उतर गई है, जिस कारण कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी मालदा वाया कुमेदपुर मेन लाइन ब्लॉक हो गया था।
“तत्काल कटिहार और एनजेपी से रेल अधिकारियों की टीम के साथ एआरटी घटनास्थल पहुंच कर काम में जुट गई है ताकि ट्रैक पर रेल परिचालन पुनः बहाल हो सके। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, रेल प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “इस पर रेलवे अपने स्तर से जांच करेगी और जांच के बाद जो भी सामने निकल कर आएगा बता दिया जाएगा।”

मालगाड़ी के टैंकर में पेट्रोल भरे होने की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि खुरियाल और कुमेदपुर बायपास के बीच पेट्रोल से भरी मालगाड़ी (असम-पटना) बेपटरी हुई है, फिलहाल रेल परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

पूर्णिया जिला परिषद अध्यक्ष वाहिदा सरवर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

पूर्णिया में अपराधियों ने टोटो चालक को दागी 7 गोलियां

DSLR कैमरा की बैटरी खराब होने की वजह एक महीने से पासपोर्ट का काम प्रभावित

नक्सलबाड़ी : जहां उठे थे हथियार, वहां से उठेगी कलम

जलमग्न किशनगंज रेलवे स्टेशन, यात्रियों को हो रही है परेशानी

प्रदर्शन के लिए 60 घण्टे में बनाया बांस और ड्रम का पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क