Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: मामूली विवाद में दबंगों ने पैथोलॉजी लैब संचालक को पीटा, मामला दर्ज

बिहार के कटिहार में मामूली विवाद में दबंगों ने पैथोलॉजी लैब संचालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर की है।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
katihar bullies beat up pathology lab operator over minor dispute, case registered

बिहार के कटिहार में मामूली विवाद में दबंगों ने पैथोलॉजी लैब संचालक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिनोदपुर की है।


घायल व्यक्ति ने नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कटिहार पुलिस ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि अभियुक्त सोमू सिंह के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया है।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

पीड़ित, पैथोलॉजी लैब चलाता है। उनके लैब का एक स्टाफ अभियुक्त सोमू सिंह के पिता कार्तिक सिंह की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिये गया हुआ था। पुराना नोट देने की वजह से दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद अभियुक्त पक्ष ने पीड़ित के लैब पर आकर उनके साथ मारपीट की।


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटनास्थल का जायजा भी लिया और लैब टेक्नीशियन स्टाफ के साथ एक बैठक की।

“कटिहार के लोग हमेशा से अमन पसंद रहे हैं और यहां के लोग शांत स्वभाव के हैं, लेकिन, कुछ असामाजिक तत्वों ने प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के महबूब आलम जो बिनोदपुर में काम करते हैं, उनको मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गयी है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा, “आखिर इस घटना का कारण क्या था और वह कौन लोग थे जो उनकी जान लेना चाहते थे? कटिहार पुलिस ने अब तक इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है? हमारी मांग है कि कटिहार पुलिस जल्द उन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करे जो यहां की सद्भावना बिगाड़ना चाहते हैं।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?