Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

जिले के कोढ़ा प्रखंड की मूसापुर पंचायत अंतर्गत मूसापुर नहर किनारे 28 मवेशी करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 27 की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशियों में ज्यादातर दुधारू गायें थीं।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
katihar 27 cows died due to electric shock, mourning spreads in the houses of cattle owners

माइक पर कुछ बोलने में असमर्थ, रोती-बिलखती यह महिला अपने मवेशी को खो देने के दर्द में टूट चुकी है। बिहार के कटिहार में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जिले के कोढ़ा प्रखंड की मूसापुर पंचायत अंतर्गत मूसापुर नहर किनारे 28 मवेशी करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 27 की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशियों में ज्यादातर दुधारू गायें थीं।


चश्मदीद शेख जमाल ने बताया कि जब वह अपनी गाय लेकर जा रहे थे, तभी उन्होंने बिजली के खंभे से तीन बार तेज़ रोशनी गिरते देखी। अचानक खंभे से करंट गीली ज़मीन पर फैल गया और उसकी चपेट में आकर 27 गायों ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय कुछ बच्चे स्कूल से लौट रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने समय रहते उन्हें रोक लिया जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

Also Read Story

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

इस हादसे में 14 परिवारों के मवेशी मर गए। गाय का दूध ही इन परिवारों की रोज़ी-रोटी का जरिया था। सबसे बड़ा नुकसान मोहम्मद शाकिर के परिवार को हुआ है। इस दुर्घटना में शाकिर के दो और उनकी मां के चार मवेशी मारे गए। शाकिर की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। ये मवेशी ही उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा थे। अब परिवार सरकार से मुआवज़े की उम्मीद लगाए बैठा है।


नूर जहां खातून ने जीविका ग्रुप से लोन लेकर दो दुधारू गायें खरीदी थीं। इस हादसे में दोनों गायें मर गईं, सिर्फ एक बछड़ा बचा जो पूरी रात मां को पुकारता रहा। नूरजहां की तरह गांव के कई और लोगों ने भी लोन लेकर मवेशी खरीदे थे। अब गायों के मरने के बाद उन्हें कर्ज न चुका पाने का डर सताने लगा है।

स्थानीय लोग और मुखिया प्रतिनिधि ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे पहले भी ऐसी एक घटना में दो मवेशियों की मौत हो चुकी है। कई बार JEE से शिकायत के बावजूद नीचे लटकते तारों को ठीक नहीं किया गया और आखिरकार शनिवार 13 सितंबर को यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद पशुपालकों ने सामूहिक रूप से कोढ़ा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में कोढ़ा पावर सबस्टेशन के जूनियर इंजीनियर पंकज ठाकुर ने फोन पर हमें बताया कि ठनके के कारण कई बार खंभे का इंसुलेटर ब्लास्ट कर जाता है। शनिवार को बारिश हुई थी और खंभा व आसपास का इलाका गीला था। उनके अनुसार, यह हादसा इंसुलेटर लीकेज की वजह से हुआ। मुआवज़े पर उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और नियमों के मुताबिक पशुपालकों को मुआवज़ा दिया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान