Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Karakat Lok Sabha Result 2024: 1 लाख से अधिक वोट से जीते भाकपा (माले) के राजा राम सिंह

बिहार के काराकाट लोकसभा सीट पर भाकपा (माले) के राजा राम सिंह ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय उमीदवार पवन सिंह को 1,05,858 वोटों से हराया। राजा राम सिंह को 36.89% के साथ 3,80,581 वोट मिले। दुसरे स्थान पर रहे पवन सिंह ने 26.63% के साथ 2,74,723 वोट हासिल किए।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
karakat lok sabha election result 2024

काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला भाकपा (माले)-लिबरेशन के राजा राम सिंह से है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में जदयू के महाबली सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को 84,542 वोटों से हराया था। इस बार उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।


2024 लोकसभा चुनावी नतीजों के रुझान

बिहार के काराकाट लोकसभा सीट पर भाकपा (माले) के राजा राम सिंह ने बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय उमीदवार पवन सिंह को 1,05,858 वोटों से हराया। राजा राम सिंह को 36.89% के साथ 3,80,581 वोट मिले। दुसरे स्थान पर रहे पवन सिंह ने 26.63% के साथ 2,74,723 वोट हासिल किए।

Also Read Story

जदयू के कमजोर होने के दावे के बीच पार्टी कैसे बन गई किंगमेकर?

लोकसभा चुनाव 2024: किशनगंज में कैसे कांग्रेस ने फिर एक बार जदयू व AIMIM को दी पटखनी?

वायरल ऑडियो: क्या किशनगंज में भाजपा नेताओं ने अपना वोट कांग्रेस के तरफ ट्रांसफर कराया?

पप्पू यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले, कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024: पूर्णिया में दो बार के सांसद संतोष कुशवाहा को हराकर कैसे जीते पप्पू यादव?

लोकसभा चुनाव 2024: अररिया से क्यों हार गए राजद के शाहनवाज़?

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले, पवन सिंह फैक्टर बना या बनाया गया सबको मालूम है

“कुछ लोगों ने साथ रह कर धोखा दिया”, किशनगंज से हार पर बोले जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम

पूर्णिया: हार पर भावुक हुए संतोष कुशवाहा, कहा, “निश्चित तौर पर मेरी ही सेवा में कोई कमी रह गई”

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 2,53,876 वोट प्राप्त हुए। बहुजन समाज पार्टी के धीरज कुमार सिंह को 23,657 और निर्दलीय प्रत्याशी राजा राम सिंह 21,383 वोट मिले। एआईएमआईएम की प्रियंका प्रसाद चौधरी ने 11,006 और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
(डेमोक्रेटिक) ने 9653 वोट हासिल किए।


इसके अलावा जन जनवादी पार्टी के विकाश विनायक को 7,664, राष्ट्र सेवा दल के प्रदीप कुमार जोशी को 5,919, भारतीय आम अवाम पार्टी के अवधेश पासवान को 5,585 और निर्दलीय इंद्र राज रौशन को 6,324 वोट मिले।

अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) के राजेश्‍वर पासवान ने 5,006 और सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) के प्रयाग पासवान ने 4,646 वोट प्राप्त किए। 21,595 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया।

…………

काराकाट में 9,44,427 वोटों की गिनती के बाद भाकपा (माले) के राजा राम सिंह 99,256 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अब तक 3,48,091 वोट मिले हैं।

पवन सिंह 2,48,835 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, उन्हें अब तक 2,34,946 मिले हैं।

…………

6,93,880 वोटों की गिनती के बाद भाकपा (माले) के राजा राम सिंह 72,425 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अब तक 2,54,218 वोट मिले हैं। 1,81,793 वोटों के साथ पवन सिंह दूसरे स्थान पर हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर हैं, उन्हें 175578 वोट मिले हैं।

………..

काराकाट में 5,20,757 वोटों की गिनती के बाद भाकपा (माले) के राजा राम सिंह 62,348 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अब तक 1,96,843 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा 1,34,495 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, उन्हें अब तक 1,27,309 मिले हैं।

………….

काराकाट में 4,45,870 वोटों की गिनती के बाद भाकपा (माले) के राजा राम सिंह 50,423 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अब तक 1,67,151 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा 1,16,728 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, उन्हें अब तक 1,08,685 मिले हैं।

………….

काराकाट में अब तक 2,84,047 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस समय भाकपा (माले) के राजा राम सिंह 31,280 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अब तक 1,06,187 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा 74,907 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं, उन्हें अब तक 69,004 वोट मिले हैं।

……………

काराकाट में अब तक 1,35,154 वोटों की गिनती हो चुकी है। ताज़ा रुझानों में भाकपा (माले)-लिबरेशन के राजा राम सिंह 11,516 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजा राम सिंह को अब तक 48,511 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा 36,995 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पवन सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। उन्हें अब तक 33,740 वोट मिले हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

लोकसभा चुनाव 2024 में जीते हैं सिर्फ 24 मुस्लिम सांसद, 14% आबादी की 4% हिस्सेदारी!

पूर्णिया सीट जीतकर तेजस्वी पर बरसे पप्पू यादव, कहा उनके अहंकार ने कोसी, मिथिला में हराया

कटिहार में जदयू प्रत्याशी ने अपने ही नेताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा, “बहुत लोगों के मन में चुनाव लड़ने की इच्छा थी”

पूर्णिया से जीत के बाद बोले पप्पू यादव, “नीतीश कुमार भारत को बचाने के लिये इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे”

Bhagalpur Lok Sabha Result 2024: 1,04,868 मतों से विजयी हुए अजय मंडल

Nawada Lok Sabha Result 2024: भाजपा के विवेक ठाकुर जीते, 67670 वोटों से श्रवण कुमार को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज: ठिठुरती रातों में खुले में सोने वाले बेघर लोग क्यों नहीं जा रहे सरकारी रैन बसेरा

चचरी के सहारे सहरसा का हाटी घाट – ‘हमको लगता है विधायक मर गया है’

अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस पर प्रदर्शन – सिर्फ 400 रुपया पेंशन में क्या होगा?

फिजिकल टेस्ट की तैयारी छोड़ कांस्टेबल अभ्यर्थी क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन?

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?