Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र ने जला दीं शिक्षकों की मोटरसाइकिलें

कटिहार के कोलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के एक छात्र पर अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने शिक्षकों की मोटरसाइकिलें को जलाने का आरोप लगा है।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :
JNV Kolasi Katihar

कटिहार के कोलासी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के एक छात्र पर अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने शिक्षकों की मोटरसाइकिलें को जलाने का आरोप लगा है।


बताया जा रहा है कि टीचर के डांटने से आक्रोशित होकर छात्र ने ऐसा कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया का एक छात्र, जिसका नाम ऋतिक यादव बताया गया है, साल के पहले दिन बिना बताए घर चला गया था जिस कारण शिक्षक मनोज कुमार ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी थी। मनोज कुमार की मानें तो इसी से आक्रोशित होकर छात्र ने इतिहास के शिक्षक मनोज कुमार और अर्थशास्त्र के शिक्षक दीपक कुमार दिनकर की मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।

शिक्षक मनोज कुमार ने बताया, “पहली तारीख को दो बच्चे हॉस्टल से बाहर गए थे, जिसमें एक ही बच्चे ने छुट्टी ली थी और दूसरा छात्र बिना अनुमति के चला गया था। 3 बजे करीब उसने मुझे कॉल किया कि सर मैं आ गया हूँ, तो मैंने कहा कि तुम किसकी परमिशन से गए थे और जब गए थे तो फिर आ क्यों गए। फिर जब रात को मैं मेस गया तो उस छात्र को देखा। उसका छात्र का नाम ऋतिक यादव है और वह अपने किसी दोस्त, जिसका नाम धर्मेंद्र कुमार बताया, उसको भी लेकर स्कूल के हाउस में आ गया था।”


उन्होंने कहा, “मैंने ऋतिक और धर्मेंद्र कुमार को कैंपस से बाहर जाने को कहा लेकिन उन दोनों ने कहा कि इतनी रात को कहाँ जायेंगे तो मानवता के नाते मैंने उन्हें रहने दिया लेकिन उसी समय मैंने ऋतिक के घर वाले को इस सारी घटना की सूचना दे दी। धर्मेंद्र कुमार ने जो फ़ोन नंबर दिया था उस पर फ़ोन नहीं लगा। ”

उन्होंने आगे कहा, “देर रात करीब ढाई बजे मुझे कुछ आवाज़ें सुनाई दीं, तो देखा कि दरवाज़े के बाहर 2 बाइक बुरी तरह जल रही थी। मैंने और दूसरे शिक्षकों ने छात्रों की मदद से आग बुझाई। फिर मैं और बायो टीचर उस बच्चे के रूम में गए और उन दोनों बच्चों से पूछा तो उन दोनों ने बाइक में आग लगाने वाली बात से इनकार किया लेकिन उन्हीं के रूम में पढ़ाई कर रहे रेहान नामक एक छात्र ने बताया कि 15 मिनट पहले ही ये दोनों रूम में दौड़ते हुए आए थे। हमें बाद में बच्चों ने बताया कि दोनों जूनियर हाउस में जाकर माचिस मांग कर लाए थे। कुछ बच्चों ने उन्हें दीवार फांदते हुए भी देखा था। हमने फिर इस मामले की जानकारी प्रिंसिपल साहब को दी।”

विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. बृजेश कुमार ने कहा, “ऋतिक यादव बिना बताए नया साल मनाने चला गया था,जबकि विद्यालय का नियम है कि जब कोई छात्र छुट्टी पर जाता है या छुट्टी से वापस आता है तो वो अपने अभिभावक के साथ आएगा। जब छात्र वापस आया तो उससे स्कूल के दोनों शिक्षकों के द्वारा पूछताछ की गई, तो छात्र ने ये कदम उठा लिया है। उसमें एक छात्र धर्मेंद्र नाम का है जो यहां का है ही नहीं। वह बिना पूछे हमारे हाउस में आ गया था। सुनने में आ रहा है कि वह पूर्णिया नवोदय का छात्र है। हमने इस घटना के बाद पुलिस को खबर दी.”

पुलिस इन छात्रों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई और उनके माता पिता को थाने में बुलवाया।”

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

उन्होंने आगे कहा, “हम इस मामले की लिखित सूचना जिलाधिकारी और एसपी को देंगे और उनसे कहेंगे कि यहां हमलोग असुरिक्षत महससू कर रहे हैं। मेरे कार्यकाल में इस तरह का मामला पहली बार हुआ है।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं