Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने घोषणा की है कि बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन के तहत 81 गुड़ इकाइयों के लिए 12.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
jaggery industry encouraged for the first time in bihar, rs 12.40 crore approved

बिहार में गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने घोषणा की है कि बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन के तहत 81 गुड़ इकाइयों के लिए 12.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही राज्य की चीनी मिलों की पेराई क्षमता भी दोगुनी होने जा रही है, जिससे गन्ना उद्योग में व्यापक संभावनाएं उत्पन्न हो रही हैं।


गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत राज्य में 81 गुड़ इकाइयों की स्थापना के लिए 12.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत पूंजी अनुदान के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत सहायता दी जाएगी। जैसे 5-20 टीसीडी (टन पेराई प्रतिदिन) की क्षमता की इकाइयों को लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 6 लाख रुपये तक दिया जाएगा। इसी तरह अन्य श्रेणियों के लिए भी अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों से आवेदन लिए जाएंगे।

Also Read Story

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

चीनी उत्पादन में होगा सुधार

कृष्ण नंदन पासवान ने कहा कि राज्य के गन्ना उद्योग में अपार संभावनाएं हैं और इस पहल से बिहार देश के शीर्ष तीन चीनी उत्पादक राज्यों में शामिल होने की ओर अग्रसर है। चीनी मिलों की पेराई क्षमता को लगभग दोगुना किया जा रहा है, जिससे चीनी उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में, बिहार, देश में चीनी उत्पादन में पांचवें स्थान पर है, लेकिन जल्द ही यह तीसरे स्थान पर आ जाएगा।


गन्ना किसानों के लिए कई योजनाएं

गन्ना आधारित उद्योग के विकास के लिए राज्य सरकार ने चतुर्थ कृषि रोड मैप और मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना लागू की है। गन्ना की खेती में सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए गन्ना यांत्रिकरण योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के कार्यान्वयन से गन्ना की खेती की लागत में कमी आएगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को ऑनलाइन करने के लिए केन केयर सॉफ्टवेयर बनाया गया है, जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 2024 से होगी। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

बिहार में गन्ना उद्योग को लेकर राज्य सरकार के ये प्रयास निश्चित रूप से किसानों और उद्यमियों के लिए लाभकारी साबित होंगे, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान