Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

भारत की नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से 756 किलोमीटर बिहार में पड़ती है। बिहार के सात ज़िले, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज, नेपाल सीमा से सटे हुए हैं।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif and Umesh Kumar Ray |
Published On :
is the relationship of daughter bread between india and nepal in danger due to voter list revision in bihar

मेची नदी… दो देशों को जोड़ने वाली नदी। एक तरफ नेपाल… दूसरी तरफ भारत का किशनगंज ज़िला। इसी नदी को पार करके आई थीं रीना देवी, एक नेपाली बेटी जो अब भारत में बहू हैं। पहचान छुपाने के लिए हमने इस खबर में सभी किरदारों का नाम बदल दिया है और चेहरा छिपा दिया है।


शादी के बीस साल हो गए हैं। रीना की ससुराल बिहार में और मायका नेपाल में है। बरसों से बिना पासपोर्ट या किसी कागज़ के वे इस नदी को पार करती रहीं। कभी नाव से, कभी पैदल।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

रीना की चिंता अचानक नहीं उठी। वजह है बिहार में चल रहा — स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न यानी SIR, जिसमें वोटर लिस्ट की फिर से जांच हो रही है।
भारतीय निर्वाचन आयोग यानी ECI ने 24 जून को प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा कि SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि सभी योग्य नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल हों और कोई भी अयोग्य व्यक्ति वोटर लिस्ट में ना हो। जो लोग 2003 से पहले वोटर लिस्ट में थे, उन्हें केवल एक फॉर्म भरना है। लेकिन जो लोग बाद में जुड़े हैं उनके माता-पिता का नाम 2003 के वोटर लिस्ट में होना चाहिए या विभिन्न दस्तवेज़ों के सहारे उन्हें अपनी नागरिकता साबित करनी होगी।


ECI ने जिन दस्तावेज़ों को मान्य माना है उनमें शामिल हैं — सरकारी/बैंक/डाकघर या बीमा कंपनी द्वारा जारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, स्कूल प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, NRC, परिवार रजिस्टर, और सरकारी आवास या ज़मीन का प्रमाण पत्र। आधार कार्ड जैसे दस्तावेज़ इन महिलाओं के पास हैं, लेकिन ECI ने उसे मान्य नहीं माना है। हालांकि इनमें से कई ने स्थायी निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन डाल दिया है।

भारत की नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें से 756 किलोमीटर बिहार में पड़ती है। बिहार के सात ज़िले, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज, नेपाल सीमा से सटे हुए हैं।

भारत और नेपाल के बीच प्राचीन संबंध है और दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों की संस्कृति, जीवनशैली और भाषा लगभग एक जैसी है। इन सदियों पुराने रिश्ते को मान्यता देते हुए दोनों देशों ने 31 जुलाई 1950 को भारत-नेपाल शान्ति तथा मैत्री सन्धि पर हस्ताक्षर किए।

इस संधि के अनुच्छेद 7 में कहा गया है, “भारत और नेपाल की सरकारें इस बात पर सहमत हैं कि एक-दूसरे के नागरिकों को परस्पर आधार पर निवास, संपत्ति के स्वामित्व, व्यापार और वाणिज्य में भागीदारी, आवागमन और इसी प्रकार के अन्य अधिकारों में समान विशेषाधिकार दिए जाएंगे।”

इस संधि के तहत दोनों देशों ने आपसी सीमा को खुला रखने का फैसला किया। एक-दूसरे के देश में प्रवेश के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। खुली सीमा, पासपोर्ट की आवश्यकता न होना और समान सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कारण भारत और नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध बना हुआ है। इसलिए दोनों देशों के बीच विवाह भी आम बात है। नेपाल सीमा से लगे बिहार का शायद ही कोई ऐसा गांव होगा, जहां नेपाल की बहुएं न मिले।

अकेले रीना के गांव में 200 से ज़्यादा नेपाली बहुएं हैं, जिनमें से कई की शादी 2003 के बाद हुई है। इसलिए उनका नाम 2003 के वोटर लिस्ट में नहीं है। न ही उन्हें पता कि वोटर लिस्ट से नाम हटने का मतलब क्या हो सकता है। ये महिलाएं नागरिकता लेने की प्रक्रिया से पूरी तरह अनजान हैं।

किशनगंज के जिलाधिकारी विशाल राज कहते हैं, “फिलहाल हम सिर्फ एन्युमरेशन फॉर्म इकट्ठा कर रहे हैं। जिनके पास वैध दस्तावेज़ नहीं हैं, वे एन्युमरेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। नेपाली बहुओं के मामले में हम बाद में फैसला लेंगे, जब चुनाव आयोग (ECI) की तरफ से स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलेगा।”

उधर मतदाता सूची से नाम कटने का डर भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराने ‘बेटी-रोटी संबंध’ को गहरे प्रभावित कर सकता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

गड्ढों में गुम विकास को तलाशते पश्चिम बंगाल के इस गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान