Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

जब हम कार्यस्थल पर पहुंचे तो संवेदक या साइट इंजीनियर में से कोई वहां मौजूद नहीं था। मौके पर मिले मुंशी और साइट इंचार्ज ने बताया कि स्थानीय मुखिया ने लोकल बालू गिराया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो काम रोक दिया गया।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :

बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत परलाबाड़ी पंचायत में सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने के आरोप में स्थानीय ग्रामीणों ने काम बंद करवा दिया। बाभनडुबा से परलाबाड़ी होते हुए मोहगोर तक सड़क के पुनर्निर्माण के लिए हलदागांव क्षेत्र में ढलाई का काम हो रहा था, जिसे ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए रोक दिया।


ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में तय मानकों की अनदेखी की जा रही थी। ढलाई के मसाले में जहां 26 बोरी सीमेंट का इस्तेमाल होना चाहिए था, वहाँ सिर्फ़ 15 बोरी का उपयोग किया गया। जब ग्रामीणों ने मिक्सचर मशीन से निकलने वाली कंप्यूटर जनित पर्ची की मांग की, तो मौके पर मौजूद कर्मियों ने हड़बड़ी में 20 बोरी सीमेंट दर्शाते हुए पर्ची प्रस्तुत कर दी।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

कोसी कटान से लाचार सहरसा के लोगों का दुःख-दर्द कौन सुनेगा?

बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट रिवीजन से भारत-नेपाल के बीच बेटी-रोटी का संबंध खतरे में?

बढ़ती गर्मी और कम होती बारिश से परेशान, क्या जलवायु संकट की चपेट में हैं बिहार के मखाना किसान?

हालांकि यह अनुपात भी तय मानकों से काफी कम था, जिसे साइट इंजीनियर ने ख़ुद ग्रामीणों के सामने स्वीकार किया।


जब हम कार्यस्थल पर पहुंचे तो संवेदक या साइट इंजीनियर में से कोई वहां मौजूद नहीं था। मौके पर मिले मुंशी और साइट इंचार्ज ने बताया कि स्थानीय मुखिया ने लोकल बालू गिराया था जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो काम रोक दिया गया।

वहीं साइट इंजीनियर मोहम्मद कैफ़ का कहना है कि मसाला तैयार करने की जगह पर बारिश के कारण गड्ढे बन गए थे, जिन्हें भरने के लिए बालू मंगवाया गया था, लेकिन उसका उपयोग ढलाई में नहीं किया गया।

भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी न होने का वादा कर साइट इंजीनियर ने निर्माण कार्य शुरू तो करवा दिया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर क्या कार्रवाई की गई या उसकी सूचना क्यों नहीं दी गई।

इस पूरे मामले की जानकारी के लिए हमने RWD-2 के इंजीनियर को कई बार फोन किया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हमने उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा, उत्तर प्राप्त होते ही जानकारी वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

डायन बता पांच लोगों को ज़िंदा जलाने वाला पूर्णिया का गांव अंधविश्वास के दलदल से कब निकल पाएगा?

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

बिहार में नदी कटाव के साए ज़िंदगियाँ और जगती उम्मीदें

सहरसा में कोसी से सटे दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़-कटाव का खतरा

बिहार-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर जर्जर सड़क से परेशान कई गाँव के लोग

गड्ढों में गुम विकास को तलाशते पश्चिम बंगाल के इस गांव के लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान