[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार के एक MLA ने सिर्फ पांच साल की उम्र मैट्रिक और सात की उम्र में इंटर किया है। कायदे से तो ये खुद में एक रिकॉर्ड है, विधायक जी का नाम Guinness World Records में होना चाहिए था। Limca Book of Records वालों को अब तक इन के घर certificate भेज देना चाहिए था। […]
PM मोदी ने बिहार के जिस गाँव से गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी, वहाँ के ज़्यादातर मज़दूर वापस पलायन कर चुके हैं। CM नीतीश ने जिस मज़दूर से 24 मई को बात की थी, वो आज तक बेरोज़गार है।
FIR उस शख्स के खिलाफ की गई है जिसने पुल ढहने की चेतावनी 24 घंटे पहले ही दे दी थी। मैं मीडिया ने कल आपको संजय राय का वीडियो दिखाया था जिसमें उन्होंने न सिर्फ पुल का हिस्सा गिरने की चेतावनी दी थी बल्कि निर्माण कार्य में हुई अनियमिताओं की भी कलई खोल दी थी। वो सोच रहे होंगे कि प्रशासन और सरकार उनकी तारीफ करेगा, वाहवाही करेगा लेकिन ऐसा हो न पाया। ठेकेदार उदय कुमार सिंह ने संजय राय समेत अज्ञात लोगों पर काम में बाधा पहुंचाने और उनसे खतरा होने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करा दी।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच मैं मीडिया ने इस High profile घटना के उस किरदार को ढूंढ निकाला है जिसने पुल ढहने के एक दिन पहले ही प्रशासन और सरकार को इसकी चेतावनी दे दी थी।