Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

परिवहन विभाग ने लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत एक नई योजना की भी घोषणा की है

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
inter state bus services expanded in bihar with 149 ac, non ac deluxe buses

बिहार सरकार का परिवहन विभाग राज्य से बाहर काम करने वाले मजदूरों और आम यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ आपसी समझौते किए हैं। इन समझौतों के तहत बिहार से इन राज्यों के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।


74 नॉन-एसी डीलक्स बसों की खरीदी

राज्य सरकार ने प्रति बस ₹68 लाख की अनुमानित लागत से 74 नॉन-एसी डीलक्स (2×2 पुश-बैक सीटिंग व्यवस्था) बसें खरीदने का निर्णय लिया है। इन बसों की खरीद के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को ₹50.32 करोड़ की सहायक अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों को किफायती और नियमित बस सेवा प्रदान करना है।

Also Read Story

बरौनी जंक्शन के पुनर्विकास के लिए 74.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

75 एसी डीलक्स बसों की खरीदी

इसके अतिरिक्त, प्रति बस ₹74 लाख की अनुमानित लागत से 75 एसी डीलक्स (2×2 पुश-बैक) बसों की भी खरीदी की जा रही है। इन बसों के लिए सरकार ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को ₹55.50 करोड़ की सहायक अनुदान राशि स्वीकृत की है। इससे अंतर्राज्यीय बस सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधा दोनों में सुधार होगा।


निजी ऑपरेटरों को मिलेगा प्रोत्साहन

परिवहन विभाग ने लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत एक नई योजना की भी घोषणा की है। इसके अंतर्गत हर साल दुर्गा पूजा से लेकर छठ पर्व तक दो महीने और होली के एक महीने समेत तीन महीनों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए लगभग 3,000 यात्रियों की सुविधा के लिए 150 नई एसी बसें चलाई जाएंगी। ये बसें 44 सीटों वाली पुश-बैक या स्लीपर सुविधा से युक्त होंगी।

निजी बस ऑपरेटरों को इस योजना के तहत प्रति बस ₹20 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। ये राशि केवल उन्हीं ऑपरेटरों को दी जाएगी जो बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार नई बसें खरीदेंगे और पांच साल के संचालन अनुबंध (एकरारनामा) के तहत सेवाएं देंगे।

इस योजना के तहत कुल 30 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा योजना के सफल और सुचारू संचालन हेतु आकस्मिकता मद में कुल लागत का 2 प्रतिशत, यानी ₹60 लाख अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार कुल योजना लागत ₹30.60 करोड़ निर्धारित की गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क