Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
instructions issued for bihar intermediate candidates, legal action will be taken if rules are broken

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 1 फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा समिति ने नए नियमों का ऐलान कर कहा कि अब परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के बाद पहुँचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह से परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई छात्र जबरन या अवैध तरीके से प्रवेश करने का प्रयास करता है तो ऐसे परीक्षार्थी को दो वर्षों के लिए परीक्षा से निष्कासित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।


परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को अगर केंद्राधीक्षक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देते हैं तो उनपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीएसईबी ने सभी परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा है। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा समय से आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। नियम तोड़ने वाले परीक्षार्थियों पर ‘क्रिमिनल ट्रेसपास’ (आपराधिक अतिचार) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

बीएसईबी ने विज्ञप्ति में लिखा, “यदि कोई परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से विलंब से पहुँचने के कारण चहारदीवारी से कूदकर या गेट पर जबरदस्ती व अवैध रूप से परीक्षा में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें समिति के निर्देशों का उल्लंघन तथा क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में माना जायेगा। साथ ही ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले उस परीक्षा केन्द्र के केंद्राधीक्षक व अन्य चिन्हित व्यक्ति के विरूद्ध निलंबन व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक ली जाएंगी। रोज़ाना दो पालियों में परीक्षा होगी जिसमें पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगा। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा टाइम टेबल आप यहां पढ़ सकते हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान