Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार के कारण इंडो-नेपाल बॉर्डर घंटों रहा जाम

एक गर्भवती महिला से पुलिस द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से गुस्साए लोगों ने अररिया के जोगबनी स्थित इंडो-नेपाल सीमा को जाम कर प्रदर्शन किया।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Protest at Jogbani border

एक गर्भवती महिला से पुलिस द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से गुस्साए लोगों ने अररिया के जोगबनी स्थित इंडो-नेपाल सीमा को जाम कर प्रदर्शन किया।


दरअसल, शनिवार की सुबह जोगबनी थानेदार भगतलाल मंडल पुलिस जवानों के साथ सुबह 7 बजे वार्ड संख्या 4 के इंद्रानगर में विवेक सिंह के घर पहुंचे थे। विवेक सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। विवेक सिंह के नहीं मिलने पर उसकी पत्नी साक्षी सिंह को घसीट कर घर से बाहर लाया गया था।

Also Read Story

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार: कांग्रेस विधायक शक़ील अहमद खान के इकलौते बेटे ने की ख़ुदकुशी

किशनगंज: ट्रैक्टर समेत ड्राइवर 6 दिनों से गायब, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

अनंत सिंह व सोनू-मोनू के बीच गैंगवार की असल वजह क्या है?

किशनगंज: लूट की फर्जी कहानी बना पैसे गबन करने के आरोप में फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

डायन के संदेह में हिंसा का शिकार होने वाली 97% महिलाएं दलित व पिछड़ी

अररिया: जमीन विवाद में मारपीट, 5 जख्मी, दो दर्जन लोगों पर एफआईआर

बिहार: पूर्णिया में कुख्यात इनामी डकैत बाबर का एनकाउंटर, छह अपराधी गिरफ्तार

बिहार: DSP की गाड़ी से हादसे में महिला की मौत, जान की कीमत लगी ₹3.3 लाख

साक्षी सिंह ने मीडिया को बताया की महिला पुलिस की अनुपस्थिति में पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है। स्नान करते समय पुलिस ने घर में प्रवेश किया और उसी अवस्था में घसीट कर घर से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा उन्हें थाने ले जाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के हल्ला मचाने पर पुलिस भाग खड़ी हुई।


इससे नाराज़ स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने इंडो-नेपाल सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि मामले की जानकारी लेने पहुंचे जन प्रतिनिधियों से भी थाने में अमर्यादित व्यवहार किया गया है। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे बाजार को बंद करवाया। जोगबनी के वार्ड सदस्यों ने थानेदार को निलंबित करने की मांग की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

किशनगंज में सक्रिय सेक्सटॉर्शन गैंग, बेडरूम तक ले जाकर ऐंठता है लाखों

बांग्ला पक्खो: पश्चिम बंगाल में हिंदी भाषियों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले लोग कौन हैं?

कटिहार में महादलित बच्चे की निजी स्कूल में जातिसूचक शब्दों के साथ पिटाई का आरोप

पूर्णिया में CBI का फर्जी पहचान पत्र और चार आधार कार्ड के साथ ठग गिरफ़्तार

पूर्णिया में पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग

बिहार के नवादा में जमीन कब्जाने के लिए जलाई महादलित बस्ती, फायरिंग – बमबारी

पूर्णिया में युवक ने पत्नी को बंधक बना कर की फायरिंग, पुलिस ने 5 घंटे बाद किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज: एक अदद सड़क को तरसती हजारों की आबादी

क्या राजगीर एयरपोर्ट की भेंट चढ़ जाएगा राजगीर का 800 एकड़ ‘आहर-पाइन’?

बिहार: वर्षों से जर्जर फणीश्वरनाथ रेणु के गांव तक जाने वाली सड़क

निर्माण खर्च से 228.05 करोड़ रुपये अधिक वसूली के बावजूद NH 27 पर बड़े बड़े गड्ढे

विधवा को मृत बता पेंशन रोका, खुद को जिंदा बताने के लिए दफ्तरों के काट रही चक्कर