Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

72 घन्टे तक सील रहेगा भारत-नेपाल बॉर्डर, सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई

जवानों ने सीमावर्ती लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल में आम चुनाव को लेकर 17 नवंबर 2022 (मध्यरात्रि) से 20 नवंबर 2022, (मध्य रात्रि) तक 72 घंटे तक सीमा पूर्ण रूप से सील रहेगी।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam | Kishanganj |
Published On :
Nepal police at Indo Nepal border before general elections in Nepal

पड़ोसी देश नेपाल में 20 नंम्बर को प्रतिनिधि व प्रदेश सभा सदस्य का चुनाव होना है। नेपाल में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको मद्देनजर रखते हुए भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों में एसएसबी और नेपाल के एपीएफ जवानों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी गई है।


12वीं बटालियन एसएसबी की विभिन्न कंपनियों के जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ भारत नेपाल सीमा पर फ्लैग मार्च करते हुए संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और शांतिपूर्ण तरीके से नेपाल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर अपील की।

जवानों ने सीमावर्ती लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल में आम चुनाव को लेकर 17 नवंबर 2022 (मध्यरात्रि) से 20 नवंबर 2022, (मध्य रात्रि) तक 72 घंटे तक सीमा पूर्ण रूप से सील रहेगी।


गौरतलब है कि नेपाल में आम चुनाव के मद्देनजर गत 8 नवंबर को दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में इंडो-नेपाल सीमा समन्वयक समिति की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में किशनगंज जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों सहित पड़ोसी नेपाल के झापा और मोरंग जिला के सभी वरीय पदाधिकारीयों ने भाग लिया था। इसमें 20 नवंबर को नेपाल में चुनाव को लेकर भारत नेपाल की खुली सीमा पर 72 घंटे तक सीमा सील के अलावा आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने और अन्य अवांछित तत्वों को नियंत्रित करने में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य संबंधी आवाजाही को छूट

सीमा की दोनों ओर से हथियार/गोला-बारूद/विस्फोटक और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करना , सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी, विचलित करने वाली गतिविधियों,आर्थिक धोखाधड़ी आदि की जांच करना, नो मैन्स लैंड पर अवैध अतिक्रमण की जांच करना, सीमा पार अपराधों की जांच करना, मानव तस्करी,नकली मुद्रा का प्रचलन, स्वापक औषधियों और मन:प्रभावी पदार्थों की तस्करी पर रोक सहित एक दर्जन बिंदुओं पर बातचीत हुई। इधर चुनाव से पूर्व और चुनाव संपन्न होने तक सीमा सील को लेकर झापा (नेपाल) जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

मीटिंग के बाद किशनगंज के जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि 20 नवम्बर से नेपाल आम चुनाव होना है, इस दौरान सीमाई इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए तीन दिनों तक आम जनता के लिए बॉर्डर बंद करने पर सहमति हुई है। हालांकि स्वास्थ से जुड़ी आवाजाही जैसे एम्बुलेंस वग़ैरह के लिए छूट दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक के दौरान भारत-नेपाल बॉर्डर पर आने वाली बाकी समस्याओं, जैसे मानव तस्करी, फेक करेंसी, तस्करी, नारकोटिक्स आदि पर भी चर्चा की गई।

Also Read Story

AIMIM की कामयाबी के बावजूद बिहार में मुस्लिम विधायकों की घटती संख्या चिंताजनक!

सीमांचल में AIMIM का धमाकेदार प्रदर्शन!

बिहार चुनाव 2025 में किशनगंज के जेन-ज़ी वोटर किन मुद्दों पर करेंगे वोट

मुस्लिम भागीदारी पर प्रशांत किशोर का झूठ!

बिहार चुनाव 2025: दिव्या गौतम बन पाएंगी भाकपा (माले) की पहली महिला विधायक?

बिहार चुनाव: ठाकुरगंज से जदयू प्रत्याशी पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया नामांकन

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये क्या पर्याप्त है?

नेपाल से सटे जोगबनी में एसएसबी जवानों की गश्त जारी

बिहार के अररिया जिला अंतर्गत जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर आवाजाही करने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही एसएसबी के द्वारा खुले बॉर्डर पर वहां आवाजाही करने वाले वाहनों की सघन की जा रही है।

उद्देश्य है कि नेपाल में होने वाले चुनाव का कोई भी प्रभाव भारतीय इलाके में ना हो और ना ही नेपाल में किसी तरह की गतिविधि भारतीय सीमा क्षेत्र से होकर गुजरे। इसी को लेकर अररिया जिले के तकरीबन एक सौ किलोमीटर की दूरी तक बॉर्डर पर एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। बता दें कि 17 नवंबर (मध्य रात्रि) से 72 घंटे के लिए नेपाल के बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा और इस जगह पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

ज़िंदा को मृत, लापता फॉर्म और दौड़भाग – बिहार में SIR से कैसे परेशान हैं मुसलमान

AIMIM प्रत्याशी तौसीफ ने बाथरूम जाने के लिए खींची राजधानी ट्रेन की जंजीर?

बिहार में मुस्लिम मतदाता लोकतंत्र के हाशिए पर

बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

बिहार की मतदाता सूची में विदेशियों के शामिल होने के दावे में कितना दम?

2003 के वोटर लिस्ट के इंतज़ार में कटिहार का तीन पंचायत परेशान

AIMIM ने RJD से लगाई गठबंधन की गुहार, अख्तरुल ईमान ने लालू यादव को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान