Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया में युवक ने पत्नी को बंधक बना कर की फायरिंग, पुलिस ने 5 घंटे बाद किया गिरफ्तार

पूर्णिया: के. हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
in purnia, young man held wife hostage and opened fire, police arrested him after 5 hours

पूर्णिया: के. हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के भटोतर निवासी मनोहर नामक युवक ने अपनी पत्नी को घर के अंदर बंद कर दिया और दो देसी कट्टों के साथ छह राउंड फायरिंग की। घटना के दौरान युवक के हाथ में दो पिस्टल थामे विजुअल भी सामने आया। पुलिस और स्थानीय लोगों की लंबी वार्ता के बाद पुलिस ने आखिरकार युवक को काबू में किया और दोनों पिस्टल छीन ली।


युवक की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन तीन साल पहले तलाक हो गया था। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे मनोहर देसी कट्टा लेकर युवती के घर पहुंचा और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। घर में उस वक्त युवती अपनी मां के साथ थी, जो तुरंत कमरे में छिप गई। मां ने मौका देखकर भागने में कामयाबी पाई और पड़ोसी सुशीला भारती के घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

मनोहर ने घर को चारों ओर से बंद कर लिया और दोनों देसी कट्टा अपने सिर पर तान कर बैठ गया। करीब 4 घंटे बाद पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने युवक से बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान जब मनोहर थोड़ा नरम पड़ा, तो पुलिस ने उसे काबू में किया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


मनोहर ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बात करने आया था, लेकिन जब पत्नी ने बात नहीं मानी, तो उसने अपनी जान देने के लिए पिस्टल उठाई। युवक ने कहा कि उसने अंतर्जातीय लव मैरिज की थी, जिसका उसके परिवार ने विरोध किया था और अब उसकी पत्नी भी उसका साथ नहीं दे रही थी। वह अब बाकी की जिंदगी जेल में ही बिताना चाहता है।

घटना के संबंध में पूर्णिया के सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि युवक मानसिक रूप से परेशान दिख रहा है और उसे काउंसिलिंग की जरूरत है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी कि सुरक्षित तरीके से युवक और परिवार को बचाया जाए। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ ने यह भी कहा कि युवक की काउंसिलिंग करवाई जाएगी, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क