Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार में मुखिया पति-पुत्र को ग्रामीणों ने बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की बिनोदपुर पंचायत में शुक्रवार को मुखिया बीबी फरजाना के पति हारून रशीद और उनके बेटे मोहम्मद सलमान को ग्रामीणों ने जनाजे में शामिल होने के दौरान बंधक बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर रौतारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
in katihar, villagers held the chief husband and son hostage, police freed them

बिहार: कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की बिनोदपुर पंचायत में शुक्रवार को मुखिया बीबी फरजाना के पति हारून रशीद और उनके बेटे मोहम्मद सलमान को ग्रामीणों ने जनाजे में शामिल होने के दौरान बंधक बना लिया। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर रौतारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।


बताया जा रहा है कि मुखिया बीबी फरजाना के पति और पुत्र एक जनाजे में शामिल होने के लिए अपने गांव पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की। इसके बाद दोनों को बंधक बनाकर पंचायत बिठाई गई। ग्रामीणों का आरोप था कि मुखिया के परिवार ने कई बार पंचायत में हिस्सा नहीं लिया, जिससे लोग नाराज थे। घटना की जानकारी मिलते ही रौतारा थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को छुड़ाकर थाने ले गई।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

पुत्र की हत्या का मामला बना कारण

घटना के पीछे की पृष्ठभूमि में दो-तीन साल पहले मुखिया बीबी फरजाना के बेटे की हत्या का मामला बताया जा रहा है। उस हत्याकांड में मुखिया के परिवार ने गांव के कुछ लोगों को आरोपी बनाया था, जिसके चलते कुछ ग्रामीण जेल भी गए थे। हालांकि, पुलिस जांच में ग्रामीण निर्दोष साबित हुए और मुखिया के ही एक रिश्तेदार को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही मुखिया के परिवार और ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ता चला गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्याकांड के बाद से कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन मुखिया के परिवार के लोग इनमें हिस्सा नहीं लेते थे। इस नाराजगी के चलते जब वे शुक्रवार को गांव में एक जनाजे में शामिल हुए, तो लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पंचायत करने की मांग की।

रौतारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखिया और उनके बेटे को ग्रामीणों की बंधक स्थिति से छुड़ाकर थाने लाया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे