Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Impact: बारसोई के खुराधार पर पुल और सड़क निर्माण के लिए विभाग ने कराया सर्वे

उल्लेखनीय है कि मैं मीडिया ने बीते 29 मार्च 2023 को "कटिहार: इस ख़तरनाक चचरी पुल से रोज़ाना गुज़रते हैं 20 से अधिक गांव के लोग" नामक शीर्षक से विस्तृत खबर प्रकाशित की थी।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
impact the department conducted a survey for the construction of bridge and road on the rough base of barsoi

कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत चांदपाड़ा पंचायत में महानंदा नदी की एक सहयोगी धारा खुराधार घाट हजारों लोगों के आवागमन वाला एक व्यस्त मार्ग है, जहां बांस के बने पुल से हर घंटे सैकड़ों लोग पैदल और दो पहिया वाहन लेकर गुज़रते हैं।


यह बारसोई प्रखंड के झांनकिया गुमटी से बधिया टोली होते हुए रंगामटिया हाट जाने वाली मुख्य सड़क भी है। यहां के ग्रामीण वर्षों से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर अब ग्रामीण कार्य विभाग ने घाट का सर्वे कराया है।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

स्थानीय जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने बताया कि उनके अनुरोध पत्र के आलोक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बारसोई ने अपने पत्रांक 2284, दिनांक 11 दिसंबर 2024 के माध्यम से सूचित किया है कि खुराधार घाट पर पुल हेतु छूटे हुए बसावट अन्तर्गत सर्वे किया गया है तथा खुराधार घाट से धचना पश्चिम टोला पथ के नाम से सर्वे किया गया है। जिसकी प्रस्तावित लम्बाई 2.100 किमी. है। उक्त पथ में ही खुराधार घाट पुल का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में विभागीय निर्देशानुसार सर्वे करवाया गया है, जिसकी सर्वे आईडी संख्या 88591 है।


रौशन अग्रवाल ने बताया, “सर्वे होने से ग्रामीणों में पुल निर्माण की एक उम्मीद जगी है। चांदपाड़ा पंचायत, बेलवा डांगी पंचायत, करणपुर पंचायत, लहगड़ियां पंचायत, बसल गांव एवं करणपुर पंचायत के तकरीबन बीस गांवों के लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा।”

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग बारसोई ने मैं मीडिया को फोन पर बताया कि उक्त स्थल पर Left Habitation Survey App के द्वारा सर्वे हुआ है। और जैसे ही सरकार से इसका अप्रूवल मिल जाता है तो डीपीआर बनाकर तैयार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मैं मीडिया ने बीते 29 मार्च 2023 को “कटिहार: इस ख़तरनाक चचरी पुल से रोज़ाना गुज़रते हैं 20 से अधिक गांव के लोग” नामक शीर्षक से विस्तृत खबर प्रकाशित की थी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क