Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

खबर का असर: किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर किया केस दर्ज

फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोढ़ोबाड़ी थाने में कांड संख्या-15/25, दिनांक 12.02.2025 दर्ज किया है।

Tanzil Asif is founder and CEO of Main Media Reported By Tanzil Asif |
Published On :
impact kishanganj police registered a case against those spreading rumors on social media

बिहार: किशनगंज जिले के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में घटित गैंगरेप की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा था। कुछ असामाजिक तत्वों ने एक पुरानी घटना को ताजा बताकर उसे साम्प्रदायिक एंगल देने की कोशिश की।


सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में पीड़िता और अपराधियों को अलग-अलग समुदाय से बताया गया, जबकि यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक सूचना थी। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 2019 की घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय से सजा दिलाई जा चुकी है। हाल के दिनों में किशनगंज जिले में इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है।

Also Read Story

खबर का असर: ईरानी मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटा

IMPACT: किशनगंज में खगड़ा-मझिया पुल निर्माण के लिए 7.4 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

असर: बलरामपुर के कोटा घाट पर पुल का शिलान्यास, दो साल पहले हमने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

IMPACT: किशनगंज के बरचौंदी में पक्की सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

किशनगंज: पोठिया के डोंक घाट पर बनेगा 268 मीटर लंबा पुल, टेंडर जारी

Impact: रमज़ान नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए इस कंपनी को मिला 8.56 करोड़ का टेंडर

असर: बहादुरगंज आसिफ रज़ा मामले में दो पुलिस पदाधिकारी निशाकांत और अमित निलंबित

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

Impact: अररिया में हिरासत के मौत को लेकर अपर मुख्य सचिव से मिले AIMIM नेता

फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोढ़ोबाड़ी थाने में कांड संख्या-15/25, दिनांक 12.02.2025 दर्ज किया है। इन लोगों पर धारा 196 (1) / 352 / 353 (2) भारतीय न्याय संहिता एवं 67 आईटी एक्ट – 2000 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


‘मैं मीडिया’ ने मंगलवार को इस मामले को सामने लाया था। तनज़ील आसिफ द्वारा की गई रिपोर्ट – किशनगंज को लेकर अफवाह फैला रहा जीतेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं फाॅलोअर – में बताया गया था कि सोमवार को करीब 3 बजे दोपहर को जीतेन्द्र प्रताप सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर आईडी @jpsin1 पर किशनगंज से सम्बंधित एक अफवाह फैलायी। फेसबुक पर इसे ‘जितेंद्र कुमार यादव’ और ‘सतेंद्र हिन्दू’ नाम के प्रोफाइल ने वायरल किया था।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

तंजील आसिफ एक मल्टीमीडिया पत्रकार-सह-उद्यमी हैं। वह 'मैं मीडिया' के संस्थापक और सीईओ हैं। समय-समय पर अन्य प्रकाशनों के लिए भी सीमांचल से ख़बरें लिखते रहे हैं। उनकी ख़बरें The Wire, The Quint, Outlook Magazine, Two Circles, the Milli Gazette आदि में छप चुकी हैं। तंज़ील एक Josh Talks स्पीकर, एक इंजीनियर और एक पार्ट टाइम कवि भी हैं। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से मीडिया की पढ़ाई और जामिआ मिलिया इस्लामिआ से B.Tech की पढ़ाई की है।

Related News

Impact: BPSC TRE 3 में चयनित 58,879 शिक्षकों को स्कूल आवंटित, 15 मई से करेंगे योगदान

Impact: किशनगंज में असुरा व निसंदरा घाट पर पुल निर्माण के लिए 5 बोलीकर्ताओं ने भरा टेंडर

Impact: किशनगंज के ठाकुरगंज में नया ग्रिड सबस्टेशन शुरू, जिले के चाय उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

Impact: ‘मैं मीडिया’ पर खबर प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर शिक्षा सेवकों से मांगा स्पष्टीकरण

Impact: किशनगंज की रमज़ान नदी के सौंदर्यीकरण के लिए ₹9.87 करोड़ का टेंडर जारी

खबर का असर: किशनगंज के पोठिया में डोंक घाट पर बनेगा पुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान