कटिहार ज़िले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की सुधानी पंचायत अंतर्गत कोटा घाट पर वर्षों से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय विधायक महबूब आलम ने यहां आरसीसी पुल का शिलान्यास किया है।
पुल की लंबाई 96.84 मीटर और एप्रोच पथ की लंबाई 293.16 मीटर होगी। लगभग 667 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल अगस्त 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
Also Read Story
जून 2023 में ‘मैं मीडिया’ ने “कोटा घाट में पुल के लिए दशकों से तरस रही कटिहार की जनता” शीर्षक से ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















