Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

“अवैध पैथोलॉजी-नर्सिंग होम को आप बंद नहीं करेंगे तो हम बंद कर देंगे” – कटिहार में बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के डिप्टी सुप्रिन्टेन्डेंट ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि वह ड्यूटी के समय अपने प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह डिप्टी सुप्रिन्टेन्डेंट के क्लिनिक के सामने धरना देंगे और उनको बेनक़ाब करेंगे।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
purnia mp pappu yadav in katihar

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर एक्शन मोड में हैं। शनिवार को वह औचक निरीक्षण करने कटिहार सदर अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सिविल सर्जन से भी मुलाकात की और अस्पताल की लचर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।


पप्पू यादव ने सिविल सर्जन से उन सभी अस्पताल कर्मियों के तबादले की मांग की जो लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत हैं।

Also Read Story

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

“जो भी प्राइवेट नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, एमआरआई, सिटी स्कैन, यदि वो कोई डॉक्टर के अन्दर नहीं है और पैसे लेकर उनको पैथोलॉजी चलाने दे दिया गया है, उनको आप दो महीने के अन्दर नोटिस देकर बंद कर दीजिये…क्योंकि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का रूल भी ऐसा कहता है,” उन्होंने कहा।


उन्होंने आगे कहा, “जिस अस्पताल में एनेसथीसिया नहीं है या जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के रूल को फॉलो नहीं कर रहे हैं, वहां पर आसीयू नहीं रहेगा। यह जो आप दस बीस आईसीयू खोल कर जनता से पैसा लूटते हैं, वो नहीं चलेगा।”

उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर दो महीने के अन्दर विभाग अवैध नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेन्टरों को बंद नहीं करेगी तो वह ख़ुद बंद कर देंगे।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के डिप्टी सुप्रिन्टेन्डेंट ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि वह ड्यूटी के समय अपने प्राइवेट क्लिनिक चलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह डिप्टी सुप्रिन्टेन्डेंट के क्लिनिक के सामने धरना देंगे और उनको बेनक़ाब करेंगे।

“अभी मै आग्रह कर रहा हूं, बाद में नहीं करूंगा”

प्राइवेट क्लिनिक के डॉक्टरों से अपील करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि एक महीने से पहले डॉक्टरों को दोबारा फीस नहीं लेनी चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि वह अभी सिर्फ आग्रह कर रहे हैं, लेकिन बाद में आग्रह नहीं करेंगे।

“आप पंद्रह दिनों पर दोबारा फीस नहीं ले सकते हैं। या तो आप एक महीने के बाद बुलायें। आप पंद्रह दिनों पर इसलिये बुलाते हैं ताकि फीस लिया जाये। इसलिये मेरा आग्रह है कि इसको आप देखें। एक्स-रे के लिये 250 रुपये से ज़्यादा ना लें। सिटी स्कैन के लिये 1200 रुपये से ज़्यादा ना लें। फीस के रूप में फिज़िशियन 500 रुपये और सर्जन 300 रुपये से ज़्यादा ना लें। ये मेरा आग्रह है,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं