शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने राजद को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि राजद रामचरितमानस और राम मंदिर की निंदा करता है, वहीं दूसरी ओर तीन तलाक और हिजाब का समर्थन करता है। अगर हिम्मत है तो मुस्लिम समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में टिप्पणी करे।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 17, 2023
उन्होंने ट्वीट किया कि मुस्लिम समाज पर इस तरह की टिप्पणी करने पर बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था जबकि राजद अपने मंत्री का समर्थन करता है।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 17, 2023
चंद्रशेखर द्वारा ‘तेजस्वी बिहार’ लिखने पर भी उन्होंने राजद को घेरा। उन्होंने कहा कि राजद का असली मकसद तेजस्वी यादव को जल्द से जल्द सीएम बनाना है। राजद और जदयू के बीच यही डील हुआ था।
11 जनवरी को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने रामचरितमानस और मनुस्मृति को समाज में नफरत फैलाने वाली किताब कहा था। उनके अनुसार, इन ग्रंथों में देश के सबसे बड़े समूह (नीची जाति) और नारी का विरोध किया गया है।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
