Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

2025 के लिए बिहार के सरकारी स्कूलों की अवकाश सूची जारी, 27 दिनों के मिलेंगे समर और विंटर ब्रेक

2025 के लिए बिहार के सरकारी स्कूलों की अवकाश सूची जारी, 27 दिनों के मिलेंगे समर और विंटर ब्रेक

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
holiday list of bihar government schools released for 2025, 27 days summer and winter break will be available

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों (संस्कृत, उर्दू, मदरसा विद्यालयों सहित) के लिए 2025 की अवकाश सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 72 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेकेशन) और शीतकालीन अवकाश (विंटर वेकेशन) भी शामिल हैं। निर्धारित 72 अवकाशों में 65 कार्य दिवस (वर्किंग डे) और 7 रविवार हैं।


अवकाश सूची में प्रमुख त्योहारों जैसे मकर संक्रांति, होली, ईद-उल-फितर, बकरीद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि के लिए एक-एक दिन की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा होली के लिए 2, दुर्गा पूजा और गांधी जयंती के लिए 4, ग्रीष्मकालीन अवकाश, बकरीद और कबीर जयंती के लिए 20, धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा के लिए 10 दिनों की छुट्टी दी गई है। साल के अंत में शीतकालीन अवकाश, क्रिसमस, गुरुगोविंद सिंह जयंती पर 7 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

बता दें कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 2 जून से 21 जून तक, वहीं शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगा। दीपावली, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन की छुट्टियों में छात्रों को गृह कार्य और परियोजनाएं दी जाएंगी, जिनका मूल्यांकन स्कूल खुलने पर किया जाएगा।


विभाग ने कहा है कि कुछ अवकाश, जैसे शब-ए-बारात, रमज़ान का अंतिम जुमा, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा (बकरीद), मुहर्रम, चेहल्लुम, मिलाद-उन-नबी जैसे त्योहारों पर चांद निकलने के आधार पर परिवर्तन किया जाएगा। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति ज़रूरी होगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान