Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

असर: मशहूर खगड़ा मेला की हुई शुरुआत

बिहार के प्रसिद्ध खगड़ा मेला का उद्घाटन गुरुवार को किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने किया।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
Khagra Mela Kishanganj

बिहार के प्रसिद्ध खगड़ा मेला का उद्घाटन गुरुवार को किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने किया। 1883 ई में तत्कालीन खगड़ा नवाब जैनुद्दीन अता हुसैन ने इस मेले की बुनियाद रखी थी, तभी से ही इस मेले का आयोजन होता आ रहा है।


हालांकि, जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से खगड़ा मेले के एक सौ चालीस वर्ष पूरे होने के बाबजूद राजकीय मेले का दर्जा नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी गयी।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

नगर परिषद के अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक उदासीनता की वजह से यह ऐतिहासिक मेला उपेक्षा का शिकार है। पिछले बीस वर्षों में मेले के सौंदर्यीकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।


जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार इस मेले का आयोजन किया गया है, जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ इस मेले से राज्य सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है, तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय व्यापारी के साथ साथ बाहर से आये व्यापारियों को भी रोजगार मिलता है। उन्होंने बताया कि इस मेले में सभी वर्ग के लोगों के मनोरंजन के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मेले में बिकने वाली खाद्य वस्तुओं के साथ साथ असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।

आपको बता दें कि ‘मैं मीडिया’ ने खगड़ा मेले के आयोजन और इसके ऐतिहासिक महत्व पर लगातार ख़बरें की हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे