Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

न बेंच, न ब्लैकबोर्ड, टीन के शेड में चल रहा स्कूल

स्थानीय छात्र आदित्य ने बताया कि पहले वह इसी स्कूल में पढ़ा करता था। 6 साल पहले आदित्य ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके अनुसार तब से अब तक स्कूल का हाल वैसा ही है।

ved prakash Reported By Ved Prakash | Araria |
Published On :
a government school in araria

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के अररिया जिले के जमुआ पंचायत स्थित फुलवारी नई टोला वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन की तस्वीरें वायरल हुईं। यह विद्यालय टीन शेड के नीचे चल रहा है। यहाँ बच्चे बोरे बिछा कर ज़मीन पर बैठ कर पढ़ाई करते हैं। स्कूल में बैठने को न बेंच हैं न पढ़ने को ब्लैकबोर्ड। स्कूल के प्रांगण में चारदीवारी नहीं है, केवल बांस की चचरी से प्रांगण को घेरा गया है जो जर्जर हो चुकी है।


स्थानीय ग्रामीण जयप्रकाश मंडल बताते हैं कि 2013 में स्कूल को जमीन ग्रामीणों के सहयोग से दी गई थी। स्कूल की जमीन की रजिस्ट्री भी ग्रामीणों ने कराई थी जिसके बाद जमीन स्कूल को सौंप दी गई। स्कूल को फुलवारी स्थित स्कूल में टैग करने की बात कही गई, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह स्कूल फुलवारी में टैग किया गया, तो बच्चों को पढ़ने के लिए 4-5 किलोमीटर दूर जाना होगा।

स्थानीय छात्र आदित्य ने बताया कि पहले वह इसी स्कूल में पढ़ा करता था। 6 साल पहले आदित्य ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। उसके अनुसार तब से अब तक स्कूल का हाल वैसा ही है।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?


स्कूल में 2 शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें प्रधानाध्यापक सागर नाथ झा है, वहीं सहायक शिक्षक के तौर पर अमरेंद्र कार्यरत हैं । भले ही कक्षाएं फूस और टीन के ढाँचे में चल रही हैं पर स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए एक भवन बनाया गया है। बगल में पक्का शौचालय बना हुआ है। पास में जल नल योजना के तहत 2 नल लगाए गए हैं। प्रधान शिक्षक सागर नाथ झा से जब भवन न होने के बाबत हमने कैमरे पर सवाल करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। स्कूल को लेकर हमने स्थानीय BEO से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं पाई।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान