Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Governance

पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन सहित बिहार में बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला

शेखर आनन्द को नालंदा के नगर आयुक्त, नितिन कुमार सिंह को भागलपुर के नगर आयुक्त, प्रतिभा रानी को पश्चिम चंपारण के उप-विकास आयुक्त, चंद्रिमा अत्री को महुआ (वैशाली) के अनुमण्डल पदाधिकारी और दीपेश कुमार को मधुबनी के उप-विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से, 29 फरवरी तक चलेगी कार्यवाही

5 फरवरी को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। अगर किसी नये सदस्य ने अब तक शपथ नहीं लिया है, तो वे भी पहले दिन ही शपथ लेंगे।

एडीएम कोर्ट पूर्णिया में फाइलिंग के एक साल बाद भी केस नम्बर के लिए भटक रहा आवेदक

वर्तमान मामले में फरियादी की ओर से जमाबन्दी रद्दीकरण का आवेदन एडीएम कोर्ट पूर्णिया में फाइल करने के एक साल दो माह बीत जाने के बाद भी फरियादी को केस नम्बर न मिल पाना बिहार दाखिल-खारिज अधिनियम और उसके अनुपालन के लिए जारी नियमावली को ठेंगा दिखाने जैसा है।

बिहार में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए बनी आईटी पॉलिसी, क्या है खास बातें?

आईटी पॉलिसी 2024 के माध्यम से राज्य में आईटी अनुकूल औद्योगिक माहौल पैदा कर इस सेक्टर के अनुकूल नीतियां बनाना है कि ताकि राज्य में आईटी सेक्टर में कंपनियों की आमद हो।

‘लाइसेंस फाड़ देंगे’ – नए हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरो का चक्का जाम जारी

नयी भारतीय न्याय संहिता में हिट एंड रन के केसों में अगर गाड़ी ड्राइवर हादसे के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना फरार होता है तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा ड्राइवर पर सात लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है।

पूर्णिया सहित बिहार के 6 नगरों के लिए 400 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति

पीएम ई-बस सेवा योजना अंतर्गत आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय, भारतीय शहरो में इलेक्ट्रिक बस आधारित सार्वजनिक परिवहन की मॉडल हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है।

बिहार में सुदूर पंचायतों से जिला मुख्यालय जाने के लिए 3,600 बसों को मिलेगा सरकारी अनुदान

सरकार ने राज्य के प्रखंडों और सुदूर पंचायतों को जिला मुख्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से 3,600 बसों के लिए नई योजना की घोषणा की है।

बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को दो लाख रुपये देने संबंधी योजना पर कैबिनेट की मुहर

बिहार के 68,350 आवासहीन व भूमिहीन परिवारों को ज़मीन खरीदने के लिये दिये जा रहे 60 हज़ार रुपये को बढ़ाकर एक लाख रुपये देने संबंधी योजना पर भी कैबिनेट की मुहर लग गई।

किशनगंज: प्रशासन की अनुमति के बिना फेंका जा रहा कचड़ा, मरीज़ और छात्र परेशान 

कूड़ा जमा होने का यह स्थान किशनगंज के सबसे बड़े शिक्षा संस्थानों में से एक मारवाड़ी कॉलेज से ज़्यादा दूर नहीं है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र रोज़ाना उसी रास्ते से आना जाना करते हैं। पास में कई नर्सिंग होम और बाकी दुकानें भी मौजूद हैं।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर 424 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा सिविल इनक्लेव विकसित

मंत्री ने बताया कि पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण पूरा कर ज़मीन एएआई के हवाले कर दिया है। पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 52.48 एकड़ और दरभंगा एयरपोर्ट के लिए 52.65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

पश्चिम बंगाल का दूसरा सबसे गरीब ज़िला उत्तर दिनाजपूर

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 11.89 प्रतिशत लोग ही गरीब हैं। जबकि 2015-16 के आंकड़े के अनुसार 21.29 फीसद लोग बहुआयामी गरीबी में ज़िंदगी गुज़ार रहे थे। 2015-16 से 2019-21 के बीच 9.4 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर निकले।

“भूलवश जारी हुआ था पत्र” – जाति गणना करनेवाले शिक्षकों को नहीं मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश

कुछ माह पहले बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों को जाति आधारित गणना कार्य में लगाया गया था। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी के द्वारा पत्र जारी कर छुट्टी के दिनों में काम करने के बदले क्षतिपूर्ति अवकाश देने की बात कही गई थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। जो पत्र जारी हुआ था, वह भूलवश जारी हो गया था।

बिहार सबसे गरीब राज्य, अररिया सबसे गरीब जिला – नीति आयोग की रिपोर्ट

नीति आयोग की एक ताज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार देश का सबसे ज्यादा गरीब राज्य है और राज्य के 33.76 प्रतिशत लोग अब भी गरीबी में जीवन बसर कर रहे हैं।

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे