Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दलाल के चंगुल से फरार हुई लड़की, बंधक बनाकर करवाया जाता था देह व्यापार

किशनगंज के खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया के दलाल लक्ष्मी देवी के चंगुल से एक युवती हुयी फरार, दलाल पिछले पांच महीने से युवती को बंधक बनाकर मारपीट कर देह व्यापार का धंधा करवाती थी।

Avatar photo Reported By Amit Singh |
Published On :
Girl runs away from red light area in Kishanganj Bihar

किशनगंज के खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया के दलाल लक्ष्मी देवी के चंगुल से एक युवती हुयी फरार, दलाल पिछले पांच महीने से युवती को बंधक बनाकर मारपीट कर देह व्यापार का धंधा करवाती थी।


घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़ित लड़की देर शाम दलाल को चकमा देकर पास के कालू चौक मोहल्ले में पहुचकर शोर मचाने लगी। जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गयी और पीड़ित लड़की को ग्रामीणों ने शरण दिया, घटना कि सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस पीड़ित लड़की को अपने साथ थाने लायी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

लड़की के बयान पर किशनगंज थाने में दो दलालों पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पीड़ित युवती ने बताया कि वो  मुजफ्फरपुर की निवासी है, पांच माह पूर्व माँ से झगड़ा के बाद अपने घर से निकलकर आत्महत्या करने जा रही थी कि इसी बीच कृष्णा नामक दलाल ने उसे पहले तो समझाया और बाद में नौकरी का झांसा देकर किशनगंज ले आया। जहां शहर के खगड़ा स्थित रेड लाइट में एक महिला दलाल के पास बेच दिया।


पीड़ित ने बताया कि पहले तो कृष्णा उसे मारपीट और डरा धमका कर रेप करता रहा, फिर देह व्यापार के दलदल में ढकेल दिया। स्थानीय लोगो का कहना है कि आये दिन इस रेड लाइट एरिया से लड़की भागकर शरण लेने ग्रामीणों के पास पहुचती है, ग्रामीणों के मुताबिक जिला प्रशासन के नाक के नीचे ये रेड लाइट एरिया चल रहा है।

लोग इस रेड लाइट एरिया को बंद करवाने की मांग पुलिस से कर रहे है। वही स्वं सेवी संस्था चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर का कहना है कि गर्ल्स ट्रेफिकिंग का धंधा इस क्षेत्र में फलफूल रहा है, बाहर से गरीब और मजबूर लडकियों को शादी का झांसा देकर इस रेड लाइट में लाकर बिक्री कर दिया जाता है, जिसके बाद लड़की की जिंदगी नर्क बन जाती है।

पुलिस ने बताया कि थाना अध्यक्ष के सुचना पर लड़की को अपने साथ थाना ले जाने पहुचे है, लड़की से मामले की पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Amit Kumar Singh, a native of Kishanganj, Bihar, holds a remarkable 20-year tenure as a senior reporter. His extensive field reporting background encompasses prestigious media organizations, including Doordarshan, Mahua News, Prabhat Khabar, Sanmarg, ETV Bihar, Zee News, ANI, and PTI. Notably, he specializes in covering stories within the Kishanganj district and the neighboring region of Uttar Dinajpur in West Bengal.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क