Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार मौत और 1 जून की अन्य बड़ी ख़बरें

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
locals carrying a lady injured in accident in pothia kishanganj

किशनगंज में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार मौत

किशनगंज जिले में तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिता पुत्री सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों का इलाज किशनगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोलथा पुल के समीप की है जहां तेज गति से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें पिता पुत्री की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार सड़क पर मक्का सुखाने के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मृतक की पहचान किशनगंज निवासी मुहम्मद असीम आलम और उसकी तीन वर्षीय पुत्री माहेनूर के रूप में हुई।

Also Read Story

अररिया: शराब से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, बोतलें लेकर भागे स्थानीय लोग

पहलगाम हमले के दो दिन बाद मधुबनी पहुंचे थे PM मोदी, कार्यक्रम पर डेढ़ साल बाद करीब ₹17.29 करोड़ खर्च की मंजूरी

किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 3 गिरफ्तार

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस

BPSC TRE 4.0 का संशोधित विज्ञापन जारी, 32,388 शिक्षक पदों के लिए 25 सितंबर से आवेदन

किशनगंज: स्कूल की छत पर 11 केवी तार की चपेट में आई छात्रा, बुरी तरह झुलसी

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक की मौत

दूसरी घटना में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के बेलवा-रामगंज मुख्य सड़क स्थित मरिया नूरी ईदगाह के समीप बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक चालक मुहम्मद साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


टैम्पो चालक की मौत

तीसरी घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र के कदमटोली गांव के समीप की है, जहां तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने संतुलन खोकर, खड़ी टैम्पू के चालक को जबरदस्त धक्का मार दिया, जिसमें टैम्पो चालक की मौत हो गयी। मृतक टैम्पू चालक की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के निवासी महेश लाल राम के रूप में हुई।

सड़कों पर मक्का सुखाने का विरोध

इधर मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कर मकई सुखाने का लोगो ने विरोध कर कहा कि सड़कों का अतिक्रमण कर मक्के को सड़क पर सुखाने से आये दिन दुर्घटना होना आम बात हो गयी है। लोगोें ने वैसे लोगो के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सड़कों को अतिक्रमण कर अनाज को सड़कों पर सुखाने की शिकायत मिली है, जिससे सड़़क हादसे हो रहे हैं। वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार की बेटी के लिए पूर्णिया में प्रदर्शन

पूर्णिया आर एन साह चौक पर सोशल डेमोक्रटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा रैली व आक्रोश मार्च निकाला गया। कटिहार जिले के प्राणपुर में एक नाबालिग लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार व हत्या के बाद शासन प्रशासन के ओर से असंतोषजनक कार्रवाई के विरोध में अंबेडकर सेवा सदन टैक्सी स्टैंड से पूर्णिया आरएन साह चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया।

रैली को संबोधित करते हुए युवा नेताओं ने कहा कि इस मामले को राज्य सरकार के नेता व मंत्री तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दबाने तथा अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कटिहार पुलिस प्रशासन आत्महत्या साबित करने का प्रयास कर रहा है।

कटिहार में नाबालिग से कथित गैंगरेप और हत्या पर ‘मैं मीडिया’ की ग्राउंड रिपोर्ट आज यानी 1 जून को 11 बजे हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर पब्लिश कर दिया गया है। आप पूरे मामले को समझने के लिए ये रिपोर्ट देख सकते हैं।

जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में ओवैसी के विधायक

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के एक विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में बयान दिया है। किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा के AIMIM के विधायक इजहार असफ़ी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए।

पूर्णिया में मेडिकल एजेंसी के स्टाफ के साथ मारपीट

पूर्णिया शहर के लाइन बिहार टॉकीज रोड स्थित शाहिद मेडिकल एजेंसी के स्टाफ के साथ अपराधियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही डराने की नीयत से जमीन पर दो फायरिंग भी की। घटना सोमवार रात 9.30 बजे की है। पीड़ित मधुबनी निवासी मनोज ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र राजा कुमार ठाकुर बताया गया है। वहीं पीड़ित के द्वारा हमलावरों की पहचान की गई है।

पीड़ित शाहिद मेडिकल एजेंसी के स्टाफ राजा कुमार ने बताया कि 9:30 बजे के करीब बाइक पर सवार होकर हमलावर मेडिकल एजेंसी पर पहुंचा और मारपीट करने लगा। मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हारे मालिक से हमको 5 लाख रुपये का घाटा हुआ है और दो हवाई फायरिंग की। घटना की जानकारी के. हाट थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद के. हाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने मारी गोली

पूर्णिया के बायसी प्रखंड की बनगामा पंचायत के पोखरिया गांव वार्ड 4 में बीती रात करीब एक बजे जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति आंगन के दस कदम आगे पेशाब करने गया था तभी दबंग नकाबपोश उसे घसीटते हुए बांस की झाड़ में ले गये और रस्सी से बांध कर मुंह में कपड़ा डाल दिया और पीटा। इसके बाद गोली मार दी।

गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गया, दबंगों ने सोचा कि वह मर गया। इधर, गोली की आवाज सुनते ही घर आंगन के लोग जाग गये तो वे फरार हो गये। इधर, घायल व्यक्ति मुनाजिर की बहन साहेना ने बताया वर्षों से जमीन विवाद को लेकर जैनूल, जाहिद, जमील, समीम, मरगूब पिता फजलुर्रहमान द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। जख्मी व्यक्ति के बूढे पिता ने बताया कि मुनाजिर डॉक्टर के यहां कम्पाउन्डर का काम करता है।हमारा पूरे परिवार का भरणपोषण यही करता था।

किशनगंज में पिकअप वैन से 9 मवेशी जब्त

किशनगंज के दिघलबैंक थाना पुलिस ने मंगलवार को तुलसिया लोहागाड़ा मोड़ के समीप एक पिकअप वैन से 9 मवेशियों को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ़्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान तुलसिया लोहागाड़ा मोड़ के समीप मवेशियों से लदे एक पिकअप को जब्त किया गया। मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से लोहागाड़ा हाट की ओर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मौके से फारूख आलम को गिरफ्तार किया गया।

भाकपा माले ने किया थाना का घेराव

अररिया में भाकपा माले ने पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर नगर थाना का घेराव किया। मौक़े पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व मुख्यालय डीएसपी के समझाने व उचित कार्रवाई का आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने घेराव खत्म किया।

मौक़े पर माले नेता अजीत पासवान ने कहा की फरोटा निवासी नुरसबा के साथ मारपीट व उसके पति की अगवा किया गया था, लेकिन समय पर पुलिस के पहुंचने के बाद पति को नहर पर छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद नगर थाना प्राथमिकी दर्ज़ करने में आनाकनी कर रहा था, जो गंभीर मामला है। पीड़ित नुरसबा ने बताया कि हमारे साथ अन्याय हुआ है। दबंग द्वारा मेरे पति की हत्या हो चुकी होती, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

भारत – बांग्लादेश के बीच मिताली एक्सप्रेस आज से शरू

भारत – बांग्लादेश के बीच एक जून यानी आज से बहुप्रतीक्षित मिताली एक्सप्रेस अपना सफर शरू करेगी। मिताली एक्सप्रेस NJP और ढाका के बीच चलेगी। गौरतलब है पर्यटन व्यवसायियों से लेकर दोनों देशों के आम नागरिक लंबे समय से सिलीगुड़ी और ढाका के बीच रेल सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। उनकी मांगों के मद्देनजर रेलवे ने दोनों देशों के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया।

मिताली एक्सप्रेस का ट्रायल रन पूरा हो चूका है। टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। ट्रेन के एसी केबिन बर्थ का किराया 4905 रुपए, एसी केबिन चेयर का किराया 3805 रुपए, एसी चेयर का किराया 2707 रुपए है। न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका रेलवे स्टेशन की दूरी 595 किलोमीटर है, जिसमें से 69 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में आते हैं। यह ट्रेन भारतीय समयानुसार सुबह 11.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी और बांग्लादेश के समयानुसार रात 10.30 बजे ढाका पहुंचेगी। हल्दीबाड़ी भारतीय सीमा का अंतिम सीमावर्ती स्टेशन है। बांग्लादेश की ओर जाने वाला अंतिम सीमा स्टेशन चिलाहाटी है। इन दोनों स्टेशनों पर लोको पायलट बदलने में 10 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा इस ट्रेन का कोई ठहराव नहीं है। ट्रेन टिकट खरीदने के लिए पासपोर्ट वीज़ा की आवश्यकता होगी।


यह भी पढ़ें : कटिहार में 16 साल की लड़की से ‘गैंगरेप’ और हत्या का सच क्या है?


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?