Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

प्रेस क्लब पूर्णिया की नई कमेटी का गठन: अखिलेश चंद्रा अध्यक्ष, पंकज नायक सचिव नियुक्त

पूर्णिया के सभी प्रमुख प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के ब्यूरो प्रभारी और संवाददाताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें प्रेस क्लब पूर्णिया की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
formation of new committee of press club purnia

पूर्णिया के सभी प्रमुख प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के ब्यूरो प्रभारी और संवाददाताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसमें प्रेस क्लब पूर्णिया की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राजीव कुमार ने की।


बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्रा को प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष और पंकज नायक को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा, कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कुमार प्रवीण, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल ओंकार, और संयुक्त सचिव के रूप में अभय सिन्हा, सत्येंद्र कुमार गोपी, और जय प्रकाश मिश्रा को मनोनीत किया गया।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, भूषण, बासु मित्रा, मुकेश श्रीवास्तव, और प्रशांत चौधरी को नियुक्त किया गया, जबकि कार्यालय सचिव के रूप में मनोज शर्मा, आकाश कुमार और पूजा मिश्रा को शामिल किया गया।


प्रेस क्लब पूर्णिया के संरक्षक मंडल में कई वरिष्ठ पत्रकारों को मनोनीत किया गया, जिनमें दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राजीव कुमार, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अरुण कुमार, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ मनोहर कुमार, हिन्दुस्तान टाइम्स के ब्यूरो चीफ आदित्य नाथ झा, हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ धीरज झा, आकाशवाणी के प्रसारण अधिकारी शिवाजी झा और प्रेस क्लब पूर्णिया के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह शामिल हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवगठित कमेटी का कार्यकाल दो साल का होगा, और इस दौरान संरक्षक मंडल को यह अधिकार होगा कि यदि कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया तो कमेटी को भंग किया जा सकता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क