लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अररिया जिले होकर गुजरने वाली नेपाली पहाड़ी नदियों ने कहर बरपा रखा है। जिले के बकरा, परमान, कनकई, नुना, भलवा, रतवा जैसी नदियां उफान पर हैं और कटाव जोरों पर हो रहा है।
बता दें कि लोग अब बाढ़ से बचने के लिए घरों से पलायन कर ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं। पलायन की स्थित नरपतगंज प्रखंड के अचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर में शुरू हो गई है। जहां बाढ़ का पानी तेजी से घरों में घुस गया है। सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी चल रहा है लोग अब अपने घरों से पलायन कर रहे हैं। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर सड़क की ओर जा रहे हैं जहां शरण लिया जा सके। इस बढ़ की स्थिति ने इंसानों के साथ मवेशियों की भी बिगाड़ दी है।
Also Read Story
चारा नहीं मिलने के कारण मवेशियों को भी ऊंचे स्थान की ओर ले जा रहे हैं। दरअसल जिले सहित नेपाल की तराई इलाको में जबरदस्त बारिश होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। बता दें कि अभी बारिश का शुरुआती ही दिन है अगर स्थिति यही रही तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अररिया: 50 लाख से बना शवदाह गृह खंडहर में तब्दील
अररिया में बाढ़ की तबाही का मंज़र
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
