Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पहले थाना प्रभारी, अगले दिन दरोगा – 24 घंटे में 3 रिश्वतखोर की पकड़, एक थाना प्रभारी भी निलंबित

बीते 24 घंटे में पूर्णिया के 3 रिश्वतखोर पकड़े गए हैं। इस मामले में एक थाना अध्यक्ष को आईजी ने कार्य में आदेश का पालन नहीं करने पर निलंबित कर दिया है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali | Purnea |
Published On :
Suspended officers of Purnea district

पूर्णिया में एसपी दयाशंकर प्रकरण अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि बीते 24 घंटे में पूर्णिया के 3 और रिश्वतखोर पकड़े गए हैं। इस मामले में एक थाना अध्यक्ष को आईजी ने कार्य में आदेश का पालन नहीं करने पर निलंबित कर दिया है।


ताज़ा मामला मुफस्सिल थाने का है, जहां के एएसआई रामजी लाल को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों धर लिया । इससे 24 घंटे पहले अकबरपुर ओपी के थाना प्रभारी और मुंशी पर रिश्वत लेने मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने निलंबित किया था, जबकि मीरगंज थाना प्रभारी वेद प्रकाश पर आदेश का पालन नहीं करने पर IG सुरेश प्रसाद ने निलंबित कर दिया।

Also Read Story

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

अभी महीने भर भी नहीं हुए कि पूर्णिया में एसपी दयाशंकर पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम का कहर बरपा था। आय से अधिक संपत्ति मामले में किसी एसपी के ठिकानों पर रेड पड़ने की घटना पूर्णिया में पिछले कई सालों में पहली बार सामने आई थी। एसपी दयाशंकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, फिर भी पुर्णिया में अधिकारियों की रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लगा। एसपी प्रकरण के बाद नगर निगम के कनीय अभियंता भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए और लंबे रेड ने पूर्णिया में एक और अधिकारी की पोल खोल दी। अभी ये सब मामला थमा भी नहीं था कि पूर्णिया में 24 घंटे के अंदर 3 रिश्वतखोरों पर निगरानी टीम की गाज गिर गयी ।


मंगलवार को रिश्वत मामले में हुई थी एएसआई की गिरफ्तारी

मंगलवार को पूर्णिया के मुफस्सिल थाने के एएसआई लालजी राम को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। थाना क्षेत्र के मटिया चौक निवासी मोहम्मद इंसार से केस कमजोर करने के नाम पर रिश्वत लेते एएसआई लालजी राम को निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया है।

इससे पहले भी वर्ष 2016 में मुफस्सिल थाने के एक एसआई अशोक कुमार भी रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े थे।

मामले में पीड़ित ने बताया कि केस कमजोर करने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामला जब निगरानी टीम के पास पहुंचा, तो टीम ने जाल बिछा कर एएसआई रामजी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को पूर्णिया के अकबरपुर ओपी की प्रभारी पूर्णिमा कुमारी और थाना के मुंशी सुभाष पासवान के बीच का कॉल रिकॉर्ड वायरल हुआ था, जिसमें थाना प्रभारी और मुंशी के बीच रिश्वत के पैसे लेन देन में हिस्सेदारी का मामला सामने आया था। इसपर संज्ञान लेते हुए एसपी आमिर जावेद ने दोनों को ही निलंबित कर दिया ।

एसपी जावेद ने बताया, “जांच रिपोर्ट में मामला संदिग्ध पाया गया इसको देखते हुए थाना प्रभारी और मुंशी, दोनों को निलंबित कर दिया गया है।”

इधर सोमवार को मीरगंज थाना के थाना प्रभारी वेद प्रकाश पर आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

अमरीकी नाबालिग से यौन शोषण की जांच से हाईकोर्ट खफा – “पुलिस ने भारत की छवि धूमिल की”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report