Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार के 7 पैक्स अध्यक्षों पर होगी FIR, चुनाव लड़ने पर भी लगेगा प्रतिबंध

कटिहार जिले के सात पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उनके भविष्य में चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगेगा।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
fir will be filed against 7 pacs chairmen of katihar, ban on contesting elections

कटिहार जिले के सात पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उनके भविष्य में चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगेगा।


सहायक निबंधक सहयोग समितियां कटिहार सह प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी ब्रिजेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-24 के दौरान किसानों से खरीदे गए धान के चावल की आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले पैक्सों पर यह कार्रवाई की जा रही है।

Also Read Story

कटिहार: करंट लगने से 27 गायों की मौत, पशुपालकों के घर पसरा मातम

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की अधिसूचना जारी, लेकिन कहाँ बनेगा पता नहीं

जलवायु संकट के चक्रव्यूह में फंसा बिहार का मखाना

बजट में घोषणा के बाद पूर्णिया में मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग तेज़, ये है वजह

बिहार में पैक्स अपनी ज़िम्मेदारियों को निभा पाने में कितना सफल है?

कटिहार में बारिश व आंधी से केला की फसल बर्बाद

बिहार: खरीफ 2024-25 के लिए धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 34 लाख मेट्रिक टन से बढ़ाकर 45 लाख मेट्रिक टन किया गया

बिहार में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन, 12.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

बिहार राज्य फसल सहायता योजना में खरीफ 2024 के लिए आवेदन शुरू, यहाँ जानें सब कुछ

जिले में खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-24 के दौरान 44,993.854 मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई थी, जिसके समतुल्य 30,595.821 मीट्रिक टन चावल राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति किया जाना था। हालांकि, अब तक लगभग 65 समितियों से 2,280.725 मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति नहीं की गई है।


सहायक निबंधक ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद कई पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, कटिहार को चावल की आपूर्ति करने में असफल रहे हैं। ऐसे में उत्तरी भण्डारतल, भर्री, जाजा, किरोरा, शाहपुर, गायघट्टा और सालेहपुर के सात पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिनके पास अधिक मात्रा में चावल की आपूर्ति लंबित है, उन पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाए।

यह ध्यान देने योग्य है कि वर्ष 2022-23 में भी 17 पैक्सों पर मामला दर्ज किया गया था, जिनमें पूर्वी बारिनगर, सुजापुर, बलतर, बांसगांव, बिघोरहाट, हरनारोई, द्वासाय, रायपुर, भरसिया, छोआर, मलहरिया, सागरथ, और मुसापुर शामिल हैं। सहायक निबंधक ने यह भी बताया कि आगे अन्य पैक्सों पर भी कार्रवाई की जायेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

सैलाब से कटिहार में सैकड़ों बीघा धान बर्बाद, नहीं मिला मुआवज़ा, किसान दोगुनी लागत से दोबारा खेती करने को मजबूर

कोसी में मक्का की शानदार उपज, लेकिन मक्का आधारित उद्योग नहीं होने से किसान मायूस

कृषि नवाचार की मिसाल बने सहरसा के विधानचंद्र, थाईलैंड सेब सहित कई फलों की खेती में पाई बड़ी सफलता

किशनगंज में तेज़ आंधी से उड़े लोगों के कच्चे मकान, लाखों की फसल बर्बाद

कटिहार में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई गांवों के खेत जलकर राख

किशनगंज: तेज़ आंधी व बारिश से दर्जनों मक्का किसानों की फसल बर्बाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान