Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर फर्नीचर व्यवसायी से रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज

फर्नीचर व्यवसायी के लिखित आवेदन प्राप्त कर पुलिस ने सांसद पप्पू यादव और अमित यादव पर धारा-385/504/508/34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
fir registered against pappu yadav in purnia

बिहार के पूर्णिया जिले के एक फर्नीचर व्यवसायी ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। फर्नीचर व्यवसायी ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि पप्पू यादव ने उनसे कई बार पैसे की मांग की और न देने पर जान से मारने तक की धमकी दी।


पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 जून को पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के विरुद्ध मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज किया गया है। कांड संख्या 93/2024 में दर्ज बयान में शिकायतकर्ता व फर्नीचर व्यवसायी ने कहा है कि 2 अप्रैल 2021 से लेकर 4 जून 2024 तक पप्पू यादव ने 4 बार डरा धमका कर उनसे पैसे मांगे।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 2 अप्रैल 2021 को पप्पू यादव ने उनसे ‘रंगदारी टैक्स के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की। वर्ष 2023 की दुर्गा पूजा के दौरान भी 15 लाख रुपये और दो सोफा सेट मांगे गए और गाली गलौज भी की गई। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 5 अप्रैल को पप्पू यादव के करीबी अमित यादव ने कॉल कर फर्नीचर व्यवसायी को कथित रूप से पप्पू यादव के आवास अर्जुन भवन में बुलाया और 25 लाख रुपये की मांग की।


फर्नीचर व्यवसायी ने पुलिस को दिए आवेदन में आगे लिखा कि इसी महीने की चार तारीख, यानी 4 जून 2024 को अमित यादव ने दोबारा उन्हें कॉल कर धमकी दी और 1 करोड़ रुपये देने को कहा। कॉल पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि यदि 5 साल पूर्णिया में रहना है तो पैसे भेज दो।

फर्नीचर व्यवसायी के लिखित आवेदन प्राप्त कर पुलिस ने सांसद पप्पू यादव और अमित यादव पर धारा-385/504/508/34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क