Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: पिता पर अपनी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मां ने की इंसाफ की मांग

पीड़िता की मां ने बताया कि शाम के समय उनका पति राशन दिलाने के बहाने अपनी बेटी को घर से बाहर ले गया। पहले उसने अपनी बेटी को दिघलबैंक के विभिन्न गांवों में घुमाया और फिर लौटते वक्त नदी किनारे सुनसान इलाके में उससे दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam |
Published On :
father accused of raping his minor daughter in kishanganj

बिहार के किशनगंज में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह घटना भारत-नेपाल सीमा से सटे किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचगच्छी गांव की है। पीड़िता की मां ने दिघलबैंक थाने में अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें महिला थाना भेजकर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए किशनगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीड़िता की मां ने बताया कि शाम के समय उनका पति राशन दिलाने के बहाने अपनी बेटी को घर से बाहर ले गया। पहले उसने अपनी बेटी को दिघलबैंक के विभिन्न गांवों में घुमाया और फिर लौटते वक्त नदी किनारे सुनसान इलाके में उससे दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को इस घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

पीड़िता की मां ने आगे बताया, “रात 8 बज गया और मेरी बेटी व पति दोनों नहीं आया तो हम फ़ोन लगाए। मेरी बेटी फोन पर बोली, ‘मां यह हमको बमटोली ले गए, फिर नदी के पास ले गए। हमको चाक़ू से मारने का धमकी दे रहे हैं, कह रहे हैं, गला काट देंगे।’ मेरा पति इसके साथ दुष्कर्म किया। रात को इसको घर पे रख कर वह भाग गया। केस होना चाहिए और मेरे पति को सज़ा होनी चाहिए।”


घटना के बाद घर आकर बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद अगली सुबह महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकयत दर्ज की। महिला थाने में मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

ठाकुरगंज के एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपी व्यक्ति और पीड़िता का घर भारत-नेपाल सीमा के पास है। ऐसी सूचना है कि आरोपी ने नेपाल में जाकर शरण ली है। मां के बयान के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?