Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

अररिया में भाजपा नेता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने कहा – 7 दिनों में गिरफ्तारी नहीं तो करेंगे अनशन

मनीषा झा ने कहा कि आरोपी रोशन ठाकुर, सुनील झा और संजीव झा अब तक फरार हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य घर पर हैं। उनसे पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

ved prakash Reported By Ved Prakash |
Published On :
family members demand arrest in suspicious death of bjp leader in araria

अररिया: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में उनके परिवार ने पुलिस अधीक्षक अररिया को एक आवेदन सौंपा है। इस आवेदन में परिजनों ने पुलिस पर निष्क्रियता के गंभीर आरोप लगाए हैं और चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अनशन पर बैठ जाएंगे।


हमने 12 जुलाई को इस मुद्दे पर एक विस्तृत ग्राउंड रिपोर्ट की थी, जिसमें पप्पू झा के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मामले की गंभीरता

पप्पू झा की पत्नी मनीषा झा ने पुलिस को सौंपे गए आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जमा किया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पार्टी वाले घर में कौन-कौन से लोग आए और गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू झा की मृत्यु पार्टी वाले स्थान पर हुई और उनका कोई इलाज नहीं करवाया गया, जिस कारण वे तड़प-तड़प कर मर गए। इसके अलावा, पार्टी वाले स्थान पर साक्ष्य मिटाने का भी आरोप लगाया गया है।


मनीषा झा ने कहा कि आरोपी रोशन ठाकुर, सुनील झा और संजीव झा अब तक फरार हैं, जबकि उनके परिवार के सदस्य घर पर हैं। उनसे पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को जानकारी देने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपी व्यक्ति रात में ही अपना घर बंद कर भाग गए।

मनीषा झा ने अपने आवेदन में मांग की है कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे अपने पुत्र, पुत्री और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ जाएंगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

अररिया में जन्मे वेद प्रकाश ने सर्वप्रथम दैनिक हिंदुस्तान कार्यालय में 2008 में फोटो भेजने का काम किया हालांकि उस वक्त पत्रकारिता से नहीं जुड़े थे। 2016 में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। सीमांचल में आने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर मुखर रहे हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क