Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

डोंक नदी में कटाव से गांव का अस्तित्व खतरे में

हजारों आदिवासी और शेरशाहवादी समुदाय के लोग अपने गाँव के अस्तित्व को लेकर चिंता में हैं। डोंक नदी के धीरे धीरे गांव के समीप आने से लोगों में डर का माहौल है।

shah faisal main media correspondent Reported By Shah Faisal |
Published On :

हजारों आदिवासी और शेरशाहवादी समुदाय के लोग अपने गाँव के अस्तित्व को लेकर चिंता में हैं। डोंक नदी के धीरे धीरे गांव के समीप आने से लोगों में डर का माहौल है।


लोगों का कहना है कि समय रहते तटबंध नहीं बनाया गया तो आने वाले कुछ वर्षों में गांव की एक मात्र सड़क नदी में समाहित हो जाएगी और देखते ही देखते हजारों आदिवासी और शेरशाहवादी न सिर्फ समाज की मुख्यधारा से कट जाएंगे बल्कि यहां के लोगों का जीना भी मुश्किल हो जाएगा।

Also Read Story

ईंट-भट्ठों से ज़हरीली होती हवा: ग्रामीण बिहार में एनीमिया और प्रदूषण का गहरा रिश्ता

“मखाना की फसल में कीड़ा लग जाता है, पत्ता गल जाता है”

क्या नीलगाय-किसान का संघर्ष बदल रहा बिहार का क्रॉप पैटर्न?

मोल का पानी, मुफ़्त का ज़हर: अररिया की मांस फ़ैक्ट्रियों का जलवायु सच

बिहार में लू का कहर: बढ़ता तापमान, उलझे आंकड़े और अधूरी तैयारी

क्यों सूख रहा है मिथिलांचल का भू-जल?

बिहार के पूर्वी चंपारण में क्यों कम हो रही गन्ने की पैदावार?

सुपौल में क्यों घट रही जूट की खेती?

कोसी कटान में उजड़े आशियाने, दशकों से पुनर्वास के इंतज़ार में बाढ़ विस्थापित

यह मामला धोबीडांगा नामक गांव का है जो किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत बुधरा पंचायत के वार्ड संख्या 2 के अंतर्गत आता है।


मो. इस्माइल बताते हैं कि ये नदी पहले दूर से बहती थी जो कटते हुए गाँव के एक मात्र सड़क तक आ पहुंची है, वे कहते हैं कि अगर समय रहते तटबंध नहीं बनाया गया तो आने वाले दिनों में पूरा गाँव बर्बाद हो जाएगा

रमई हेम्ब्रम आदिवासी समुदाय से आते हैं, वे बताते हैं कि इस वार्ड में लगभग 50 परिवार रहते हैं, सभी लोग दिहाड़ी मजदूर है जो मुश्किल से प्रतिदिन ₹150-₹200 कमा पाते हैं। इन्हें चिंता है कि दिहाड़ी मजदूरी से बामुश्किल घर चलती है, कटान जैसा कुछ हुआ है इन लोगों के पास कोई चारा नहीं बचेगा

नदी के मुहाने पर बसे तफेजुल हक़ परेशान हैं, नदी के मामूली कटान से इनका पूरा आशियाना उजड़ सकता है। इनके पास यहां के अलावे कहीं और भूमि नहीं है।

स्थानीय समाजसेवी मुदस्सिर नजर बताते हैं कि गाँव का कुछ अंश पहले नदी के तरफ़ भी हुआ करता था लेकिन कटान के कारण लोग विस्थापित होकर सड़क के पूर्व में जा बसे है। हालात ऐसे हैं कि पूर्व में बसी आबादी भी ख़तरे में दिख रही है। ऐसे में ये बिहार के आपदा मंत्री शाहनवाज़ आलम से इस दिशा में कुछ बेहतरी की उम्मीद करते हैं।

वहीं, इस संबध में स्थानीय विधायक इज़हारुल हुसैन ने बताया कि “वह विभागीय लोगों के साथ बहुत जल्द वहां जाएंगे और जो भी काम किया जाना चाहिए, कराएंगे”।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Shah Faisal is using alternative media to bring attention to problems faced by people in rural Bihar. He is also a part of Change Chitra program run by Video Volunteers and US Embassy. ‘Open Defecation Failure’, a documentary made by Faisal’s team brought forth the harsh truth of Prime Minister Narendra Modi’s dream project – Swacch Bharat Mission.

Related News

बिहार में दलहन की खेती पर जलवायु परिवर्तन का कैसा असर?

लीची पर फ्लाई ऐश की मार, मशरूम बना मुजफ्फरपुर के किसानों का सहारा

किशनगंज में मक्के की खेती कैसे बन रही है मानव-हाथी संघर्ष की वजह?

रामसर दर्जा मिलने से बिहार के वेटलैंड्स की स्थिति में क्या बदलाव आया है?

हर साल ग्रीन बजट लाने वाला बिहार आंकड़ों में कितना ‘ग्रीन’ है?

जलवायु संकट की मार झेलते बिहार के किसान, प्री-मानसून ओलावृष्टि से तबाह खरीफ फसल

नाव, नदी और नसीब: कोसी के गांवों में मातृत्व की अधूरी कहानियाँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क