Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में हाथियों ने महिला को कुचला

किशनगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। क्षेत्र के पिपला गांव में हाथियों की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam |
Published On :
Dighalbank

किशनगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। क्षेत्र के पिपला गांव में हाथियों की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।


मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय मुर्शिदा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात नेपाल के जंगल से आए हाथियों ने दो अलग-अलग समूह में बंटकर धनतोला के डोरिया, मुलाबारी, पिपला, धनतोला वह करूवामनी पंचायत के बारहभांग और आठगछिया पंचायत के तलवारबंधा गांव में भारी उत्पात मचाते हुए आधा दर्जन से अधिक कच्चे घरों में तोड़फोड़ करते हुए अनाज को नष्ट कर दिया।


हाथियों ने खेतों में खड़ी मक्का, गेंहू की फसल को भी रौंद दिया। रात भर हाथियों के उत्पात से सभी गांवों में दहशत का माहौल बना रहा। लोग बचाव के लिए रतजगा करते रहे।

सुबह हाथियों के लौट जाने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। उधर, हाथियों की चपेट में आने से महिला की मौत से लोगों में नाराजगी है। लोगों ने कहा कि बार बार हाथियों के आने के बावजूद वन विभाग कोई एहतियाती कदम उठा नहीं रहा है।

ग्रामीण एम अब्दुल्ला ने बताया कि लगातार हाथियों के उत्पात से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं।

बताया जाता है कि हाथियों के झुंड ने तलवारबंधा के सुबेद आलम, माजिद आलम, नजीर आलम, जुमिया बेगम, जलंधर सिंह, शाह आलम व शहनाज आलम सहित डोरिया के राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुलाबारी के मोहम्मद खुर्शेद आलम, धनतोला के रामलाल सिंह, बारहभांग के जीतन महतो के कच्चे घरों को तोड़कर अंदर रखे अनाज को नष्ट कर दिया है।

घटना के बाद दिघलबैंक सीओ मोहम्मद अबु नसर, वन प्रमंडल पदाधिकारी अररिया नरेश प्रसाद, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमा नाथ दूबे आदि ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।

हाथियों के उत्पात से परेशान लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से हाथियों को रोकने के लिए ठोस पहल करने की मांग की है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क