Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Education

पूर्णिया: डीपीओ पर शिक्षकों को अपमानित करने का आरोप, शिक्षकों का हंगामा

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि डीपीओ कौशल कुमार ने उन्हें सीधे तौर पर कह दिया कि वो शिक्षक बनने के लायक ही नहीं हैं। इसके बाद शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा और वे बैठक को बीच में ही छोड़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हंगामा इतना बढ़ गया कि बैठक हो नहीं पाई। शिक्षकों ने कहा कि वे विभाग से इस बात की शिकायत करेंगे।

किशनगंज: निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों के वेतन में कटौती

जिन कर्मियों के वेतन में कटौती की गई है, उनमें शिक्षा सेवक और टोला सेवक (तालीमी मरकज़) के अलावा एक डाटा इंट्री ऑपरेटर भी शामिल हैं। ये कटौती किशनगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से आदेश जारी कर की गई है।

सोशल मीडिया पर कमेंट करना शिक्षिका को पड़ा महंगा, कटा वेतन

शिक्षा विभाग ने इसको विभाग और सरकार के विरुद्ध अनावश्यक टिप्पणी मानते हुए इसे शिक्षक पद के आचरण के विरुद्ध बताया है। पटना के ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षिका को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वरना उनपर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने के लिये राज्यपाल ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए ही राज्यपाल ने छुट्टी विस्तारित करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखकर छुट्टी बढ़ाने का अनुरोध किया है।

सरकारी स्कूलों में तय मानक के अनुरूप नहीं हुई बेंच-डेस्क की सप्लाई

जिन स्कूलों में नये बेंच-डेस्क मिले हैं, वहां पर डेस्क का पटरा जिसकी मोटाई 25 एमएम (1 इंच) होनी चाहिये, उसकी मोटाई 15 एमएम के आसपास है। बेंच और डेस्क दोनों एक साथ लोहे के फ्रेम से जुड़े होने चाहिये, ताकि दोनों को मज़बूती मिलती रहे। लेकिन, ऐसा नहीं पाया गया।

दूसरे राज्यों की महिला शिक्षकों को पात्रता परीक्षा के उत्तीर्णांक में नहीं मिलेगी छूट, जायेगी नौकरी

शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों चरणों में बहाल बिहार से बाहर की वे सभी शिक्षिका जिनकी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में 60% से कम अंक है, उनकी भर्ती रद्द होगी। इसको लेकर जिलों से पत्र निकलना शुरू हो गया है।

स्कूलों के नये टाइम-टेबल को बदलने की मांग क्यों कर रहे बिहार के शिक्षक?

शिक्षकों का कहना है कि विभाग का यह फैसला व्यावहारिक नहीं है और विभाग मनमाना तरीक़े से निर्णय ले रहा है। हालांकि, शिक्षक विभागीय कार्रवाई के डर से खुल कर अपनी बात रखने से हिचकिचा रहे हैं। कई शिक्षकों ने बताया कि विभाग इसी बात का फायदा उठा रहा है और कार्रवाई की ज़द में शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है।

CBSE ने जारी किया 10वीं का रिज़ल्ट, 93.6% छात्र सफल, पिछले साल से बेहतर रिज़ल्ट

परीक्षा में 2.14 प्रतिशत (47,983) परीक्षार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं, 9.49 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने में सफल रहे। कुल 2,12,384 बच्चे ऐसे हैं, जिनके 90 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। लगभग 5.9 प्रतिशत यानी कि 1,32,337 छात्रों को कंपार्टमेंट लगा है।

BPSC हेडमास्टर पदों के लिये आयु सीमा में छूट मिलने वाले अभ्यर्थियों का 11 मई से आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिये एक बार फिर चुनिन्दा अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर दिया है। आयोग ने अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौक़ा दिया है।

BSEB सक्षमता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कॉमर्स को वैकल्पिक विषय समूह में किया शामिल

ऑनलाइन आवेदन करने के लिये शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाना होगा। वहां पर रजिस्टर करने के बाद वो फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, समिति ने अभी तक सक्षमता परीक्षा की तिथियों का ऐलान नहीं किया है।

अदालत ने ही दी नौकरी, अदालत ने ही ली नौकरी, अब क्या करे अनामिका?

सिलीगुड़ी की जुझारू युवती अनामिका राय ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ कर शिक्षिका की अपनी नौकरी पाई थी। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर ही उन्होंने 21 सितंबर 2023 को सिलीगुड़ी शहर के निकट जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लाक अंतर्गत फूलबाड़ी के हरिहर उच्च विद्यालय में राजनीति विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

सक्षमता परीक्षा-2 के लिये 26 अप्रैल से आवेदन, पहले चरण में सफल शिक्षक भी ले सकेंगे भाग

जिन शिक्षक अभ्यर्थियों को पहले चरण की सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्णता (सफलता) के बाद प्रथम विकल्प के जिले आवंटित हुए हैं, वे भी बेहतर प्राप्तांक के लिये इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।

बिहार के स्कूलों में शुरू नहीं हुई मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई, ना बदला टाइम-टेबल, आपदा प्रबंधन विभाग ने भी दी थी सलाह

बिहार में मौसम का मिज़ाज लगातार गर्म हो रहा है और हर रोज़ तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 अप्रैल को तापमान 38 डिग्री, 10 अप्रैल को 37 डिग्री और 11-13 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस होगा। ऐसे में स्कूली बच्चों को लू लगने का डर भी लगा रहता है।

Bihar Board 10th के Topper पूर्णिया के लाल शिवांकर से मिलिए

शिवांकर की मां कुमकुम देवी ने कहा कि शिवांकर के पिता अपने बेटे की शिक्षा पर बहुत ध्यान देते हैं। परीक्षा से आने के बाद दोनों पिता-पुत्र प्रश्न पत्र की जांच करने बैठ जाते थे और फिर अगले पेपर की तैयारी शुरू कर देते थे।

मैट्रिक में 82.91% विधार्थी सफल, पूर्णिया के शिवांकार कुमार बने बिहार टॉपर

जिला स्कूल पूर्णिया के छात्र शिवांकार कुमार ने बिहार टॉप किया है। उसे 489 अंक मिले हैं, जो कि 97.8 प्रतिशत होता है। बताते चलें कि टॉप-10 में 51 विधार्थियों ने जगह बनाई है।

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क