Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

शिक्षा मंत्री के अनुसार, विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है और जुलाई के आखिरी सप्ताह तक आयोग को आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रस्ताव मिलने के बाद बीपीएससी भर्ती अधिसूचना जारी करने, आवेदन प्रक्रिया शुरू करने और परीक्षा कार्यक्रम तय करने की दिशा में कदम उठाएगा।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
Education Minister speaks in the Assembly regarding TRE-4:

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शिक्षक नियुक्ति को लेकर राजद विधायक के सवाल पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव जुलाई के अंतिम सप्ताह तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया जाएगा।


बिहार में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में स्पष्ट किया है कि शिक्षक नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव जुलाई के अंतिम सप्ताह तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया जाएगा। इसके बाद आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शिक्षक नियुक्ति को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल पूछे। राजद विधायक गौतम ने सरकार द्वारा पहले जारी किए गए भर्ती कैलेंडर का हवाला देते हुए पूछा कि अगस्त में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति क्यों नहीं हुई है।


उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षों में भी भर्ती कैलेंडर के अनुरूप कार्रवाई नहीं हो सकी थी और वर्तमान वर्ष में भी शिक्षक बहाली को लेकर अभ्यर्थी अनिश्चितता की स्थिति में हैं।

स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी नई नियुक्ति

सदन में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिलहाल राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन का कार्य चल रहा है। प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि स्थानांतरण कार्य समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग रिक्तियों का अंतिम आकलन करेगा और उसी आधार पर शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव बीपीएससी को भेजा जाएगा।

शिक्षा मंत्री के अनुसार, विभाग की तैयारी अंतिम चरण में है और जुलाई के आखिरी सप्ताह तक आयोग को आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रस्ताव मिलने के बाद बीपीएससी भर्ती अधिसूचना जारी करने, आवेदन प्रक्रिया शुरू करने और परीक्षा कार्यक्रम तय करने की दिशा में कदम उठाएगा।

सरकार का कहना है कि पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थानांतरण के बाद किन विद्यालयों में कितने पद खाली रह जाते हैं। इसके बाद उन्हीं रिक्तियों के आधार पर नई नियुक्तियों की संख्या निर्धारित की जाएगी। इससे शिक्षकों की जरूरत वाले विद्यालयों में पदों का सही वितरण सुनिश्चित हो सकेगा।

TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें चौथे चरण की भर्ती पर टिकी हैं। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री के ताजा बयान के बाद उम्मीदवारों को उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द गति पकड़ेगी।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं