Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: लगातार हो रही बारिश से नदी कटाव ज़ोरों पर, कई घर नदी में विलीन

लगातार कटाव होने के कारण बायसी के अधिकारी व जनप्रतिनिधि को सूचना देने के बावजूद किसी तरह का कोई काम न होने पर पंचायत के ही लोगों ने अपनी राशि से कटाव रोकने के लिए काम शुरू कर दिया है। लोगों ने बताया कि इसमें मुखिया प्रतिनिधि का भी अहम योगदान रहा है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
river erosion is at its peak in purnia

पूर्णिया के बायसी प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर मल्हार टोली पंचायत के डंगरा यादव टोली गांव में नदी कटाव लगातार जारी है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण स्थानीय लोग अपने पैसे से बांस के सहारे किसी तरह कटाव रोकने का प्रयास कर रहे हैं।


लगातार कटाव होने के कारण बायसी के अधिकारी व जनप्रतिनिधि को सूचना देने के बावजूद किसी तरह का कोई काम न होने पर पंचायत के ही लोगों ने अपनी राशि से कटाव रोकने के लिए काम शुरू कर दिया है। लोगों ने बताया कि इसमें मुखिया प्रतिनिधि का भी अहम योगदान रहा है।

Also Read Story

बिहार चुनाव के बीच सीमांचल में धंस गया महज़ छह साल पुराना पुल

बिहार कैबिनेट बैठक: सहरसा एयरपोर्ट, स्टूडेंट क्रेडिट, शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ पर लिए गए बड़े फैसले

15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, जोगबनी-दानापुर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

कटिहार और किशनगंज में नये मेडिकल कॉलेज को मिली कैबिनेट से मंजूरी

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 6 हवाई अड्डों का होगा सर्वे, गया जी एयरपोर्ट बनेगा ‘ऑल वेदर एयरपोर्ट’

बागडोगरा एयरपोर्ट पर 61.85 करोड़ के निर्माण कार्य के लिए 13 बोलीदाताओं ने भरा टेंडर

पश्चिमी कोसी नवीनीकरण के लिए 7,000 करोड़ के परियोजना को मंज़ूरी

गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी, बिहार-बंगाल के इन जिलों से होगा सीधा संपर्क

पूर्णिया एयरपोर्ट पर आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

दरअसल, लोगों ने कई बार लिखित आवेदन देकर अधिकारी से लेकर प्रतिनिधि से कटाव रोकने की गुहार लगाई, लेकिन, किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा कोई काम नहीं किया गया।


गौरतलब है कि नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने की वजह से बायसी में नदियां उफान पर हैं, जिस वजह से नदी कटान शुरू हो चुका है।

श्रीपुर मल्हार टोली पंचायत के यादव टोली, फैजी टोला और चांदपुर भसया में कटान जोरों पर है। कई घर पानी में विलीन हो चुके हैं। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। अब लोगों को ना तो प्रशासन से कोई उम्मीद है ना तो किसी प्रतिनिधि से।

सभी लोग नदी कटाव से परेशान हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहीरूद्दीन से नदी कटाव रोकने की अपील की, तो मुखिया प्रतिनिधि ने अपने निजी कोष से तत्काल कार्य प्रारंभ करवाया।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के काम में तेज़ी, 100 दिनों में पूरा होगा ज़मीन अधिग्रहण

पूर्वी चम्पारण, जमुई और पूर्णिया में खुलेगा डिजिटल तारामंडल केंद्र, 39 करोड़ की मंजूरी

असर: अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर 63 करोड़ की लागत से बनेगा 536 मीटर लंबा पुल

149 AC, Non-AC डीलक्स बसों के साथ बिहार में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का विस्तार

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

मुर्शिदाबाद से किशनगंज तक बनेगा 220 किमी लम्बा हाई-स्पीड ग्रीनफ़ील्ड हाईवे

किशनगंज: तैयबपुर पुल निर्माण कार्य के लिए 8 कंपनियों ने भरे टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क